नवादा में मांझी समाज का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन:एससी-एसटी थाना पर गंभीर आरोप, कार्रवाई न होने पर किया आक्रोश मार्च और धरना

नवादा में मांझी समाज का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन:एससी-एसटी थाना पर गंभीर आरोप, कार्रवाई न होने पर किया आक्रोश मार्च और धरना

नवादा में शोषण और अत्याचार के विरोध में सोमवार को मांझी समाज के लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला और धरना दिया। जागृति मंच के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने नगर थाना के पास एक दिवसीय धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। एससी-एसटी थाना में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एससी-एसटी थाना में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कई मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। इससे पीड़ित परिवारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना था कि गंभीर मामलों में भी कार्रवाई के लिए पीड़ितों को लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हत्या-दुष्कर्म मामलों में न्याय के लिए भटकने का आरोप जागृति मंच के संचालक कपिल देव मांझी ने आरोप लगाया कि जिले में दलित समाज के लोगों के साथ लगातार अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। हत्या और दुष्कर्म जैसे मामलों में भी पीड़ित परिवारों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। गरीब फरियादियों से गलत व्यवहार का लगाया आरोप कपिल देव मांझी ने कहा कि गरीब परिवार जब अपनी शिकायत लेकर एससी-एसटी थाना पहुंचते हैं, तो उनके साथ कथित तौर पर उचित व्यवहार नहीं किया जाता। कई बार शिकायतकर्ताओं को डांटकर बाहर कर देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग आखिर कब तक इस तरह का जुल्म सहेंगे। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी कपिल देव मांझी ने पुलिस प्रशासन से एससी-एसटी अधिनियम से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को सुरक्षा व न्याय देने की मांग की। धरना और आक्रोश मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में अशोक मांझी समेत मांझी समाज के कई लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। नवादा में शोषण और अत्याचार के विरोध में सोमवार को मांझी समाज के लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला और धरना दिया। जागृति मंच के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने नगर थाना के पास एक दिवसीय धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। एससी-एसटी थाना में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एससी-एसटी थाना में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कई मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। इससे पीड़ित परिवारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना था कि गंभीर मामलों में भी कार्रवाई के लिए पीड़ितों को लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हत्या-दुष्कर्म मामलों में न्याय के लिए भटकने का आरोप जागृति मंच के संचालक कपिल देव मांझी ने आरोप लगाया कि जिले में दलित समाज के लोगों के साथ लगातार अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। हत्या और दुष्कर्म जैसे मामलों में भी पीड़ित परिवारों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। गरीब फरियादियों से गलत व्यवहार का लगाया आरोप कपिल देव मांझी ने कहा कि गरीब परिवार जब अपनी शिकायत लेकर एससी-एसटी थाना पहुंचते हैं, तो उनके साथ कथित तौर पर उचित व्यवहार नहीं किया जाता। कई बार शिकायतकर्ताओं को डांटकर बाहर कर देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग आखिर कब तक इस तरह का जुल्म सहेंगे। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी कपिल देव मांझी ने पुलिस प्रशासन से एससी-एसटी अधिनियम से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को सुरक्षा व न्याय देने की मांग की। धरना और आक्रोश मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में अशोक मांझी समेत मांझी समाज के कई लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *