वीडियो वायरल करने के मामले में चार हिरासत में:किशोरी को धमकाकर बनाया अश्लील वीडियो, तीन साथियों ने भी ब्लैकमेल कर की छेड़छाड़

वीडियो वायरल करने के मामले में चार हिरासत में:किशोरी को धमकाकर बनाया अश्लील वीडियो, तीन साथियों ने भी ब्लैकमेल कर की छेड़छाड़

इंदौर के पास क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया और बाद में उसके तीन साथियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान के पास ले जाकर बनाया वीडियो थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह मुकाती के मुताबिक, क्षिप्रा निवासी 16 वर्षीय किशोरी शनिवार रात परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 20 दिसंबर 2025 की शाम करीब 5 बजे उसका दोस्त वरुण उसे बूढ़ी बरलई स्थित अपने पिता की दुकान के पास ले गया था। आरोप है कि वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तीन साथियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के तीन साथियों को भी वीडियो के बारे में पता चल गया था। आरोप है कि तीनों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को बताई बात वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार रात करीब 9 बजे परिजन उसे लेकर क्षिप्रा थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसकी शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी छात्र है और उसके पिता की दुकान है। वहीं, अन्य तीन आरोपी खेती-किसानी से जुड़े परिवारों से हैं। चारों आरोपी नाबालिग हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *