बिलासपुर रेल मंडल के एक अफसर पर प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। महिला कर्मी के विरोध करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। महिला ने इस मामले की शिकायत रेल मंत्री, महिला आयोग और सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर जिला महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, अधिकारी रुखमैया मीणा रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग में पदस्थ हैं। उसके अंडर में एक महिला काम करती हैं। महिला का आरोप है कि संबंधित अधिकारी पद का गलत फायदा उठाते हुए अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। जब महिला ने उसकी हरकतों का विरोध किया, तब अधिकारी उसे नौकरी से निकालने की लगातार धमकियां दे रहा है। रेलमंत्री, महिला आयोग और सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत रेल अफसर के यौन प्रताड़ना की शिकार महिला ने जब कड़ा विरोध किया तो उसे काम से हटाने का डर दिखाया जा रहा है। परेशान होकर महिला ने रेलमंत्री, महिला आयोग और सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में बिल्हा विकासखंड के अंतर्गत रानी दुर्गावती नगर क्षेत्र से की गई है। महिला और बाल विकास अधिकारी को जांच के निर्देश पीड़ित महिला ने सम्मान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर ली गई है। साथ ही प्रकरण को जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) को जांच के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मामले की जांच प्रक्रियाधीन है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आगामी कदम उठाए जाएंगे। ………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… नायब तहसीलदार पर रेप केस दर्ज:युवती बोली-शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाया, सोशल-मीडिया पर हुई थी दोस्ती, तलाश में जुटी पुलिस रायपुर पुलिस ने नायब तहसीलदार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। अधिकारी पर शादी का झांसा देकर होटल में शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। अफसर और युवती की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…

