गोपालगंज में आरओ प्लांट विवाद में महिला समेत 3 घायल:पुराने मालिक ने काम छोड़ने पर घर में घुसकर पीटा, ऑटो की बैटरी भी ले गए

गोपालगंज में आरओ प्लांट विवाद में महिला समेत 3 घायल:पुराने मालिक ने काम छोड़ने पर घर में घुसकर पीटा, ऑटो की बैटरी भी ले गए

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के आरार मोड़ के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान सुपौल जिले के पिपरा बाजार गांव के दीपनारायण यादव के बेटे अर्जुन कुमार, ललन कुमार और अर्जुन की पत्नी प्रिया यादव के रूप में हुई है। नया आरओ प्लांट लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद घायलों ने बताया कि अर्जुन कुमार और उनका परिवार 2020 से गोपालगंज में रहकर एक आरओ पानी प्लांट में काम कर रहा था। विवाद तब शुरू हुआ जब अर्जुन ने अपना खुद का नया आरओ प्लांट लगाने की योजना बनाई। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्होंने पुराने मालिक का काम छोड़ दिया, जिससे प्लांट मालिक नाराज हो गया। सामान मांगने पर बढ़ा विवाद, घर में घुसकर मारपीट का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि काम छोड़ने के बाद भी उनका कुछ निजी सामान और उपकरण पुराने आरओ प्लांट में रह गया था। जब अर्जुन और उनके परिवार ने अपना सामान वापस मांगा, तो प्लांट मालिक ने देने से मना कर दिया और बहस करने लगा। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अपने समर्थकों के साथ पीड़ित के घर में घुस आए। लाठी-डंडों से हमला और घर में तोड़फोड़ का आरोप हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला किया और घर में तोड़फोड़ की। उन्होंने परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। आरोप है कि जाते समय हमलावर घर के बाहर खड़े ऑटो की बैटरी भी खोलकर ले गए। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के आरार मोड़ के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान सुपौल जिले के पिपरा बाजार गांव के दीपनारायण यादव के बेटे अर्जुन कुमार, ललन कुमार और अर्जुन की पत्नी प्रिया यादव के रूप में हुई है। नया आरओ प्लांट लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद घायलों ने बताया कि अर्जुन कुमार और उनका परिवार 2020 से गोपालगंज में रहकर एक आरओ पानी प्लांट में काम कर रहा था। विवाद तब शुरू हुआ जब अर्जुन ने अपना खुद का नया आरओ प्लांट लगाने की योजना बनाई। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्होंने पुराने मालिक का काम छोड़ दिया, जिससे प्लांट मालिक नाराज हो गया। सामान मांगने पर बढ़ा विवाद, घर में घुसकर मारपीट का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि काम छोड़ने के बाद भी उनका कुछ निजी सामान और उपकरण पुराने आरओ प्लांट में रह गया था। जब अर्जुन और उनके परिवार ने अपना सामान वापस मांगा, तो प्लांट मालिक ने देने से मना कर दिया और बहस करने लगा। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अपने समर्थकों के साथ पीड़ित के घर में घुस आए। लाठी-डंडों से हमला और घर में तोड़फोड़ का आरोप हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला किया और घर में तोड़फोड़ की। उन्होंने परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। आरोप है कि जाते समय हमलावर घर के बाहर खड़े ऑटो की बैटरी भी खोलकर ले गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *