सहरसा में पल्सर सवार बदमाशों ने की हवाई फायरिंग:प्राथमिक विद्यालय के पास वारदात को अंजाम देकर फरार, इलाके में दहशत

सहरसा में पल्सर सवार बदमाशों ने की हवाई फायरिंग:प्राथमिक विद्यालय के पास वारदात को अंजाम देकर फरार, इलाके में दहशत

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के कहरा वार्ड संख्या 14 में रविवार रात बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। जयवीर झा प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर फायरिंग करने के बाद दोनों बदमाश पल्सर बाइक से नाथ बाबा मंदिर की ओर फरार हो गए। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रात 8:30 बजे बाइक से पहुंचे बदमाश पीड़ित धीरेन्द्र झा, पिता स्व. उपेन्द्र झा, ने सदर थाना में दिए आवेदन में बताया कि 6 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे दो अज्ञात अपराधी पल्सर मोटरसाइकिल से जयवीर झा प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे। दोनों ने सड़क पर हवाई फायरिंग की और तेजी से नाथ बाबा मंदिर की ओर निकल गए। गोलियों की आवाज से सहमे लोग फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शी ललटू यादव, नितेश कुमार झा और मनीष कुमार ने बदमाशों को फायरिंग करते देखने की बात कही है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। अंधेरे का फायदा उठाकर हुए फरार स्थानीय लोगों के मुताबिक, फायरिंग के बाद दोनों बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नाथ बाबा मंदिर की तरफ भाग निकले। घटनास्थल के ठीक दूसरी तरफ अधिवक्ता सुमन कुमार झा का घर भी स्थित है। सोमवार को थाने पहुंचकर दिया आवेदन घटना के अगले दिन सोमवार दोपहर धीरेन्द्र झा सदर थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन दिया। उन्होंने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मोहल्लेवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और रात में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। लोगों ने जल्द से जल्द फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। आवेदन के आधार पर जांच करेगी पुलिस सदर थाना थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा। सहरसा सदर थाना क्षेत्र के कहरा वार्ड संख्या 14 में रविवार रात बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। जयवीर झा प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर फायरिंग करने के बाद दोनों बदमाश पल्सर बाइक से नाथ बाबा मंदिर की ओर फरार हो गए। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रात 8:30 बजे बाइक से पहुंचे बदमाश पीड़ित धीरेन्द्र झा, पिता स्व. उपेन्द्र झा, ने सदर थाना में दिए आवेदन में बताया कि 6 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे दो अज्ञात अपराधी पल्सर मोटरसाइकिल से जयवीर झा प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे। दोनों ने सड़क पर हवाई फायरिंग की और तेजी से नाथ बाबा मंदिर की ओर निकल गए। गोलियों की आवाज से सहमे लोग फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शी ललटू यादव, नितेश कुमार झा और मनीष कुमार ने बदमाशों को फायरिंग करते देखने की बात कही है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। अंधेरे का फायदा उठाकर हुए फरार स्थानीय लोगों के मुताबिक, फायरिंग के बाद दोनों बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नाथ बाबा मंदिर की तरफ भाग निकले। घटनास्थल के ठीक दूसरी तरफ अधिवक्ता सुमन कुमार झा का घर भी स्थित है। सोमवार को थाने पहुंचकर दिया आवेदन घटना के अगले दिन सोमवार दोपहर धीरेन्द्र झा सदर थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन दिया। उन्होंने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मोहल्लेवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और रात में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। लोगों ने जल्द से जल्द फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। आवेदन के आधार पर जांच करेगी पुलिस सदर थाना थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *