कटिहार में इमलीगाछ-रोजीतपुर सड़क पर गड्ढे:वार्ड पार्षदों ने निगम बैठक में उठाया मुद्दा, जल्द समाधान की मांग की

कटिहार में इमलीगाछ-रोजीतपुर सड़क पर गड्ढे:वार्ड पार्षदों ने निगम बैठक में उठाया मुद्दा, जल्द समाधान की मांग की

कटिहार नगर निगम के वार्ड 25 और 45 को जोड़ने वाली इमलीगाछ चौक से रोजीतपुर तक की सड़क खराब हालत में है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और रोज आने-जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। वाहन चालकों को भी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क कई मोहल्लों को जोड़ती है और एक मुख्य रास्ता है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग पैदल, बाइक, ऑटो और दूसरे वाहनों से इसका इस्तेमाल करते हैं। सड़क खराब होने के कारण हादसे का डर बना रहता है। बारिश में दिक्कतें और बढ़ जाती हैं, क्योंकि पानी भरने और कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत मुश्किल होती है। सड़क की समस्या के साथ-साथ सरकारी नाले पर और उसके आसपास की जा रही बाइक पार्किंग भी लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। बेतरतीब ढंग से बाइक खड़ी होने से रास्ता तंग हो जाता है, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि नाले पर पार्किंग से उसकी सफाई और मरम्मत में भी दिक्कत आ सकती है। वार्ड 25 के पार्षद कैलाश शर्मा और वार्ड 45 की पार्षद खुशबू परवीन ने नगर निगम की बैठक में सड़क और इलाके की दूसरी समस्याओं पर बात की है। दोनों पार्षदों ने जल्द ही समस्या सुलझाने की बात कही है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नगर निगम इस मामले में जल्दी कार्रवाई करेगा। परवेज आलम, राजा जी, उमेर, अनवर अहमद, आलम, इमरान, भुट्टू समेत कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क की यह समस्या लंबे समय से है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत शुरू करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर डॉ. क़सीम अख़्तर तथा मौलाना अबू सालिक नदवी ने लेखक आफ़ताब अज़हर सिद्दीकी को सम्मान-पत्र (सिपास नामा) भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में ‘अश्क-ए-वफ़ा’ का विधिवत विमोचन किया गया। उपस्थित साहित्यकारों एवं गणमान्य लोगों ने लेखक को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि इस पहल से पोठिया और सीमांचल में साहित्यिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। कटिहार नगर निगम के वार्ड 25 और 45 को जोड़ने वाली इमलीगाछ चौक से रोजीतपुर तक की सड़क खराब हालत में है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और रोज आने-जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। वाहन चालकों को भी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क कई मोहल्लों को जोड़ती है और एक मुख्य रास्ता है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग पैदल, बाइक, ऑटो और दूसरे वाहनों से इसका इस्तेमाल करते हैं। सड़क खराब होने के कारण हादसे का डर बना रहता है। बारिश में दिक्कतें और बढ़ जाती हैं, क्योंकि पानी भरने और कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत मुश्किल होती है। सड़क की समस्या के साथ-साथ सरकारी नाले पर और उसके आसपास की जा रही बाइक पार्किंग भी लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। बेतरतीब ढंग से बाइक खड़ी होने से रास्ता तंग हो जाता है, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि नाले पर पार्किंग से उसकी सफाई और मरम्मत में भी दिक्कत आ सकती है। वार्ड 25 के पार्षद कैलाश शर्मा और वार्ड 45 की पार्षद खुशबू परवीन ने नगर निगम की बैठक में सड़क और इलाके की दूसरी समस्याओं पर बात की है। दोनों पार्षदों ने जल्द ही समस्या सुलझाने की बात कही है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नगर निगम इस मामले में जल्दी कार्रवाई करेगा। परवेज आलम, राजा जी, उमेर, अनवर अहमद, आलम, इमरान, भुट्टू समेत कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क की यह समस्या लंबे समय से है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत शुरू करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर डॉ. क़सीम अख़्तर तथा मौलाना अबू सालिक नदवी ने लेखक आफ़ताब अज़हर सिद्दीकी को सम्मान-पत्र (सिपास नामा) भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में ‘अश्क-ए-वफ़ा’ का विधिवत विमोचन किया गया। उपस्थित साहित्यकारों एवं गणमान्य लोगों ने लेखक को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि इस पहल से पोठिया और सीमांचल में साहित्यिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *