पटना-फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने वालों को बांटी हनुमान चालीसा:थियेटर से निकलते लोगों को मिली, दर्शक बोले- सभी को देखनी चाहिए बाबा नीब करोरी की कहानी

पटना-फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने वालों को बांटी हनुमान चालीसा:थियेटर से निकलते लोगों को मिली, दर्शक बोले- सभी को देखनी चाहिए बाबा नीब करोरी की कहानी

पटना के कई थियेटर में मूवी हनुमान अंश लगी है। लोग भारी संख्या में इस फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं। ये फिल्म नीम करौरी बाबा के जीवन पर आधारित है। सोमवार को राजधानी के गांधी मैदान में रिजेंट सिनेमा में हनुमान अंश देखने पहुंचे दर्शकों के लिए शो खत्म होने के बाद एक खास पहल की गई। दर्शकों के बीच हनुमान चालीसा का बांटी गई। इस दौरान दर्शकों में भी खास उत्साह देखने को मिला। दर्शकों ने कहा, बहुत अच्छी फिल्म है। सभी को इसे देखनी चाहिए, बाबा नीब करोरी की कहानी जाननी चाहिए। धार्मिक भावना और सकारात्मक संदेश देने की पहल आयोजकों के अनुसार, फिल्म देखने आए दर्शकों के बीच धार्मिक भावना और सकारात्मक संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। सिनेमा के कर्मचारियों ने सराहना की। शो खत्म होने के बाद जब दर्शकों को हनुमान चालीसा दी गई तो लोगों में उत्साह देखने को मिला। कई दर्शकों ने इस पहल को सराहा और इसे फिल्म के अनुभव के साथ जुड़ा एक अच्छा प्रयास बताया।इस पहल में मां ब्लड सेंटर, रिजेंट सिनेमा के ऑनर और कर्मचारियों ने सहयोग किया। 2 करोड़ के बजट में बनी, 107 करोड़ के पार पहुंची कमाई ‘हनुमान अंश’ की सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री को भी चौंका दिया। करीब 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म शुरुआत में सीमित स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। पहले सप्ताह में इसके शो और स्क्रीन घटकर करीब 25 रह गए थे। इसके बाद दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म की किस्मत बदल दी। चौथे सप्ताह तक फिल्म करीब 1,200 स्क्रीन तक पहुंच गई। अलग-अलग उद्योग स्रोतों में कमाई के आंकड़ों में अंतर है, लेकिन 4 सितंबर तक फिल्म करीब 107 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी थी। यानी फिल्म ने अपनी लागत से 50 गुना से ज्यादा कमाई की। इस तरह ‘हनुमान अंश’ बेहद कम बजट में बड़ी कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। पटना के कई थियेटर में मूवी हनुमान अंश लगी है। लोग भारी संख्या में इस फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं। ये फिल्म नीम करौरी बाबा के जीवन पर आधारित है। सोमवार को राजधानी के गांधी मैदान में रिजेंट सिनेमा में हनुमान अंश देखने पहुंचे दर्शकों के लिए शो खत्म होने के बाद एक खास पहल की गई। दर्शकों के बीच हनुमान चालीसा का बांटी गई। इस दौरान दर्शकों में भी खास उत्साह देखने को मिला। दर्शकों ने कहा, बहुत अच्छी फिल्म है। सभी को इसे देखनी चाहिए, बाबा नीब करोरी की कहानी जाननी चाहिए। धार्मिक भावना और सकारात्मक संदेश देने की पहल आयोजकों के अनुसार, फिल्म देखने आए दर्शकों के बीच धार्मिक भावना और सकारात्मक संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। सिनेमा के कर्मचारियों ने सराहना की। शो खत्म होने के बाद जब दर्शकों को हनुमान चालीसा दी गई तो लोगों में उत्साह देखने को मिला। कई दर्शकों ने इस पहल को सराहा और इसे फिल्म के अनुभव के साथ जुड़ा एक अच्छा प्रयास बताया।इस पहल में मां ब्लड सेंटर, रिजेंट सिनेमा के ऑनर और कर्मचारियों ने सहयोग किया। 2 करोड़ के बजट में बनी, 107 करोड़ के पार पहुंची कमाई ‘हनुमान अंश’ की सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री को भी चौंका दिया। करीब 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म शुरुआत में सीमित स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। पहले सप्ताह में इसके शो और स्क्रीन घटकर करीब 25 रह गए थे। इसके बाद दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म की किस्मत बदल दी। चौथे सप्ताह तक फिल्म करीब 1,200 स्क्रीन तक पहुंच गई। अलग-अलग उद्योग स्रोतों में कमाई के आंकड़ों में अंतर है, लेकिन 4 सितंबर तक फिल्म करीब 107 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी थी। यानी फिल्म ने अपनी लागत से 50 गुना से ज्यादा कमाई की। इस तरह ‘हनुमान अंश’ बेहद कम बजट में बड़ी कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *