तेज रफ्तार हाइवा ने कार-बाइक को कुचला, युवक-बच्चे की मौत:जमुई में बटिया जंगल के पास सड़क हादसा,पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा

तेज रफ्तार हाइवा ने कार-बाइक को कुचला, युवक-बच्चे की मौत:जमुई में बटिया जंगल के पास सड़क हादसा,पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा

जमुई में चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार हाइवा ने कार और बाइक को कुचल दिया। हादसा बटिया थाना क्षेत्र के बटिया जंगल स्थित चिरन पुल पर हुआ। दुर्घटना में एक युवक और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… हाइवा के नीचे दबे शव, JCB से निकाला गया हादसे के बाद मौके पर पहुंची बटिया थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सोनो रेफरल अस्पताल भेजा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो शव हाइवा के नीचे दब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मशीन बुलाकर शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। पीछे से आया अनियंत्रित हाइवा देवघर से जमुई के खेरमा जा रहे क्षतिग्रस्त कार के चालक मो. अरमान खान ने बताया कि वे ढलान पर कार को धीरे चला रहे थे। उनके पीछे एक बाइक भी चल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार हाइवा आया और कार व बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर लगा भीषण जाम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी। पहले उसने कार को जोरदार टक्कर मारी और इसके बाद बाइक को कुचल दिया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और चकाई-जमुई मार्ग पर भारी जाम की स्थिति बन गई। मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस फिलहाल मृतक युवक और बच्चे समेत घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। जमुई में चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार हाइवा ने कार और बाइक को कुचल दिया। हादसा बटिया थाना क्षेत्र के बटिया जंगल स्थित चिरन पुल पर हुआ। दुर्घटना में एक युवक और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… हाइवा के नीचे दबे शव, JCB से निकाला गया हादसे के बाद मौके पर पहुंची बटिया थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सोनो रेफरल अस्पताल भेजा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो शव हाइवा के नीचे दब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मशीन बुलाकर शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। पीछे से आया अनियंत्रित हाइवा देवघर से जमुई के खेरमा जा रहे क्षतिग्रस्त कार के चालक मो. अरमान खान ने बताया कि वे ढलान पर कार को धीरे चला रहे थे। उनके पीछे एक बाइक भी चल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार हाइवा आया और कार व बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर लगा भीषण जाम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी। पहले उसने कार को जोरदार टक्कर मारी और इसके बाद बाइक को कुचल दिया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और चकाई-जमुई मार्ग पर भारी जाम की स्थिति बन गई। मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस फिलहाल मृतक युवक और बच्चे समेत घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *