अलवर नगर निगम चुनाव में भाजपा के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अलवर में रोड शो किया। हेलीकॉप्टर से पहुंचने पर हेलीपैड पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका अभिवादन किया गया। बाद में मुख्यमंत्री खुली जीप में सवार होकर शहर के प्रमुख बाजारों से रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। भाजपा ने नगर निगम के सभी वार्डों में जीत का दावा किया है।


मुख्यमंत्री के रोड शो में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटी। कई जगह कार्यकर्ताओं की संख्या भी अपेक्षाकृत कम नजर आई।

