लखनऊ की प्रतिभाशाली बेटी प्रभाती पांडेय ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरते हुए प्रतिष्ठित मिस टीन इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। कक्षा 12 की छात्रा प्रभाती ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित पेजेंट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रभाती के सिर विजेता का ताज सजा। उनकी सफलता से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। प्रभाती ने पेजेंट की तैयारी और ग्रूमिंग लखनऊ स्थित कैटवॉक एकेडमी से की। अकादमी के संस्थापक एवं निदेशक अमित सैमसन नानू के मार्गदर्शन में उन्होंने रैंप वॉक, पोजिंग, संवाद कौशल, पब्लिक स्पीकिंग, व्यक्तित्व विकास, स्टाइलिंग और मीडिया प्रेजेंस का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रभाती की यह उपलब्धि कैटवॉक एकेडमी के लिए भी खास है। अकादमी ने महज आठ महीनों के भीतर अपना चौथा पेजेंट विजेता तैयार कर फैशन और पेजेंट ग्रूमिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। अमित सैमसन नानू ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रभाती ने पूरी लगन और समर्पण के साथ तैयारी की और राष्ट्रीय मंच के अनुरूप आत्मविश्वास व परिपक्वता का शानदार प्रदर्शन किया। कैटवॉक एकेडमी में केवल रैंप वॉक ही नहीं, बल्कि प्रतिभागियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया जाता है। अकादमी के स्वामित्व में प्रतिष्ठित फेमिना मिस इंडिया उत्तर प्रदेश और मिसेज इंडिया आइकॉन जैसे पेजेंट प्लेटफॉर्म संचालित होते हैं। वहीं, दिसंबर 2026 में लखनऊ में आयोजित होने वाला मिसेज इंडिया आइकॉन शहर की फैशन और पेजेंट इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

