जगेता नजीब में फॉगिंग अभियान शुरू:मच्छरों से बचाव को प्राथमिकता देकर, जल्द पूरे गांव में सफाई अभियान

जगेता नजीब में फॉगिंग अभियान शुरू:मच्छरों से बचाव को प्राथमिकता देकर, जल्द पूरे गांव में सफाई अभियान

सहारनपुर के नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव जगेता नजीब में मच्छरों से बचाव के लिए ग्राम प्रधान अब्दुल मुत्तलिब ने पूरे गांव में फॉगिंग अभियान शुरू कराया। फॉगिंग मशीन के माध्यम से गांव की गलियों, रास्तों और अन्य स्थानों पर मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया गया है। जाहिद मलिक ने बताया कि आज फॉगिंग अभियान का पहला दिन है और पूरे गांव में फॉगिंग कराई जा रही है। भीम सिंह ने बताया कि गांव की छोटी से छोटी गली में भी फॉगिंग कराई जा रही है, ताकि कोई भी गली छूटने न पाए। ग्राम प्रधान अब्दुल मुत्तलिब ने बताया कि मच्छरों से बचाव और उनसे फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से फॉगिंग कराई गई है। उन्होंने बताया कि फॉगिंग मशीन आज के लिए मंगाई गई है। यदि जरूरत पड़ी तो इसे दोबारा भी बुलाकर पूरे गांव में फॉगिंग कराई जाएगी। ग्राम प्रधान ने यह भी बताया कि जल्द ही पूरे गांव में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। गांव की गलियों और अन्य स्थानों की सफाई कराकर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *