बांका में 2 लड़कियों ने शादी की,कहा- अलग नहीं होंगे:शर्ट-पैंट पहनने वाली लड़की बोली- पहले प्रेमिका की बड़ी बहन से प्यार हुआ था

बांका में 2 लड़कियों ने शादी की,कहा- अलग नहीं होंगे:शर्ट-पैंट पहनने वाली लड़की बोली- पहले प्रेमिका की बड़ी बहन से प्यार हुआ था

बांका में दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। एक किशोरी ने बकायदा लड़के का वेश धारण कर दूसरी लड़की की मांग में सिंदूर भरा और जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं। दोनों की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। दोनों लड़कियों का कहना है कि वो जीवन भर साथ रहेंगी। पैंट शर्ट में रहने वाली लड़की इससे पहले अपनी प्रेमिका की बड़ी बहन से शादी करना चाहती थी। शादी की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली। पुलिस को खबर मिलने पर दोनों किशोरियों को बेलहर थाना लाया गया। वहां पुलिस ने उनसे और उनके अभिभावकों से मामले की जानकारी ली। दोनों किशोरियां एक ही गांव की रहने वाली हैं और उनके घर भी पास-पास हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना…. 1 साल से चल रहा था अफेयर दोनों में से एक किशोरी लड़कों जैसा पहनावा रखती है। छोटे बाल रखती थी और अक्सर पैंट-शर्ट में दिखती थी। किशोरी गांव में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी और टेंट-डेकोरेशन का काम कर अपनी आजीविका चलाती है। काम से जो भी पैसे मिलते, वह अपनी प्रेमिका की खुशियों और शौक पूरे करने पर खर्च करती थी इस किशोरी ने पुलिस और अपने परिजनों के सामने खुद को लड़का बताया। उसने कहा कि वह अपनी सहेली को पत्नी के रूप में अपने साथ रखना चाहती है। उसने यह भी बताया कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध है। थाने पहुंचने के बाद दोनों किशोरियों ने पुलिस और अभिभावकों के सामने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई।
पुलिस बोली- दोनों लड़कियों को समझाने की हो रही कोशिश बताया जाता है कि रविवार को लड़के के वेश में रहने वाली किशोरी अपनी प्रेमिका को उसके घर से अपने घर ले गई। वहां दोनों ने शादी की रस्में पूरी कीं और किशोरी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों नाबालिग है। समझाने की कोशिश की जा रही है। बांका में दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। एक किशोरी ने बकायदा लड़के का वेश धारण कर दूसरी लड़की की मांग में सिंदूर भरा और जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं। दोनों की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। दोनों लड़कियों का कहना है कि वो जीवन भर साथ रहेंगी। पैंट शर्ट में रहने वाली लड़की इससे पहले अपनी प्रेमिका की बड़ी बहन से शादी करना चाहती थी। शादी की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली। पुलिस को खबर मिलने पर दोनों किशोरियों को बेलहर थाना लाया गया। वहां पुलिस ने उनसे और उनके अभिभावकों से मामले की जानकारी ली। दोनों किशोरियां एक ही गांव की रहने वाली हैं और उनके घर भी पास-पास हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना…. 1 साल से चल रहा था अफेयर दोनों में से एक किशोरी लड़कों जैसा पहनावा रखती है। छोटे बाल रखती थी और अक्सर पैंट-शर्ट में दिखती थी। किशोरी गांव में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी और टेंट-डेकोरेशन का काम कर अपनी आजीविका चलाती है। काम से जो भी पैसे मिलते, वह अपनी प्रेमिका की खुशियों और शौक पूरे करने पर खर्च करती थी इस किशोरी ने पुलिस और अपने परिजनों के सामने खुद को लड़का बताया। उसने कहा कि वह अपनी सहेली को पत्नी के रूप में अपने साथ रखना चाहती है। उसने यह भी बताया कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध है। थाने पहुंचने के बाद दोनों किशोरियों ने पुलिस और अभिभावकों के सामने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई।
पुलिस बोली- दोनों लड़कियों को समझाने की हो रही कोशिश बताया जाता है कि रविवार को लड़के के वेश में रहने वाली किशोरी अपनी प्रेमिका को उसके घर से अपने घर ले गई। वहां दोनों ने शादी की रस्में पूरी कीं और किशोरी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों नाबालिग है। समझाने की कोशिश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *