विधायक के बेटे पर बस ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट का आरोप:कांकेर में ओवरटेक को लेकर विवाद, ₹500 का चालान कर छोड़ा, पुलिस बोली-शिकायत नहीं मिली

विधायक के बेटे पर बस ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट का आरोप:कांकेर में ओवरटेक को लेकर विवाद, ₹500 का चालान कर छोड़ा, पुलिस बोली-शिकायत नहीं मिली

कांकेर में शनिवार देर रात सड़क पर उस समय हंगामा हो गया, जब जिला युवा कांग्रेस के प्रत्याशी और कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी के बेटे अमन मंडावी पर महिंद्रा बस को ओवरटेक करने के दौरान विवाद और मारपीट करने के आरोप लगे। आरोप है कि अमन मंडावी शराब के नशे में कार ड्राइव कर रहे थे। इसी दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बस ड्राइवर एक युवक की ओर इशारा करते हुए दिखाई दे रहा है। वह दावा कर रहा है कि शराब के नशे में वाहन चलाते हुए उसके साथ पहले मारपीट की गई। वीडियो में सड़क पर विवाद की स्थिति भी दिखाई दे रही है। पुलिस अमन को थाने ले गई घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अमन मांडावी को थाने लेकर गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई की और 500 रुपए का चालान काटा। इसके बाद सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि, इस मामले में बस ड्राइवर और कंडक्टर ने राजनीतिक दबाव के चलते मामले में सख्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। कांकेर कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया, लेकिन किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *