डिप्टी CM बोले- संस्कार शिक्षा का अहम हिस्सा:मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर के नए भवन का लोकार्पण किया, लेफ्टिनेंट कर्नल ने स्कूल को ₹1 करोड़ दिए

डिप्टी CM बोले- संस्कार शिक्षा का अहम हिस्सा:मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर के नए भवन का लोकार्पण किया, लेफ्टिनेंट कर्नल ने स्कूल को ₹1 करोड़ दिए

मल्हारगढ़ में रविवार शाम उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। भवन के निर्माण के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल मुरारीलाल अग्रवाल ने 1 करोड़ रुपए का दान दिया है। कार्यक्रम में देवड़ा ने सेवा कार्यों में योगदान देने वालों की सराहना की। देवड़ा बोले- संस्कार शिक्षा का अहम हिस्सा उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यवहार से उनकी शिक्षा और संस्कारों का स्तर पता चलता है। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों को संस्कृति से जुड़े संस्कार दिए जाते हैं। देवड़ा ने विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य की कामना करते हुए नए भवन के लोकार्पण पर शुभकामनाएं दीं। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि देश के विकास और नए भारत के निर्माण में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। विद्यालय के विकास में सहयोग की अपील कार्यक्रम में अखिलेश मिश्रा ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में देशभक्ति की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने लोगों से विद्यालय के विकास के लिए अपनी क्षमता के अनुसार दान करने की अपील की। साथ ही नए भवन का बेहतर संचालन करने की बात कही। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, लेफ्टिनेंट कर्नल मुरारीलाल अग्रवाल, गोपाल काकानी, जनभागीदारी समिति सदस्य राजेश दीक्षित, ओमप्रकाश बटवाल, दिनेश प्रजापति, दिनेश परिहार, अंतिम तंवर और मनीष पाटीदार समेत भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *