लखनऊ मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन की बैठक:लीग की तैयारियों पर चर्चा; 31 अक्टूबर से होगी दो दिवसीय लीग

लखनऊ मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन की बैठक:लीग की तैयारियों पर चर्चा; 31 अक्टूबर से होगी दो दिवसीय लीग

लखनऊ में उत्तर प्रदेश सहकारी निर्माण एवं वित्त निगम लिमिटेड में रविवार कों लखनऊ मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन की एक विशेष बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता यूपी मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. बाबादीन चौधरी ने की। बैठक में लखनऊ यूनिवर्सिटी के मैदान में होने वाली दो दिवसीय एथलेटिक लीग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर 2026 और 1 नवंबर 2026 को खेली जाएगी। 9 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने पर डॉ. बाबादीन चौधरी का सदस्यों की ओर से सम्मान किया गया। 13 सितंबर को होगी अगली बैठक इस अवसर पर लखनऊ मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन के तमाम प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से सुशील कुमार, मोतीलाल, राम कुमार मिश्रा, डॉ. आर.पी. सिंह, कमल महाजन, आर.पी. पाण्डेय, लक्ष्मण, विशाल खत्री, राम कर्ण और राकेश वर्मा मौजूद रहे। अध्यक्ष डॉ. बाबादीन चौधरी ने बताया कि एसोसिएशन की अगली बैठक 13 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे इसी जगह की जाएगी, जिसमें प्रतियोगिता के अन्य प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *