शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने रविवार शाम करीब 4 बजे उवैस उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया। आरोपी सदर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसे सुभाषनगर तिराहे के पास से पकड़ा। मामला शनिवार को सामने आया था। हिंदू रक्षा दल के सदस्यों ने उवैस और नाबालिग लड़की को तिलहर मंडी के पास संदिग्ध हालत में घूमते देखा था। इसके बाद दोनों को पकड़कर तिलहर पुलिस को सूचना दी गई। हिंदू रक्षा दल ने युवक पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया था। सदर पुलिस को सौंपे गए थे दोनों तिलहर पुलिस दोनों को थाने ले गई। जांच में पता चला कि युवक और लड़की सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके बाद दोनों को सदर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सदर पुलिस की जांच में लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके परिजनों ने उवैस पर बहला-फुसलाकर उसे ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा पुलिस के मुताबिक, आरोपी उवैस को रविवार शाम करीब 4 बजे सुभाषनगर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दोनों का वीडियो भी हुआ था वायरल शनिवार को तिलहर मंडी के पास युवक और नाबालिग को पकड़े जाने के दौरान बनाया गया एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस मामले में दर्ज एफआईआर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

