सर्राफा व्यापारी की बाइक में स्मैक रखी:4 पुलिसकर्मियों पर FIR के निर्देश, थाने ले जाकर मारने-पीटने का आरोप; 2 लाख रुपए लेकर छोड़ा

सर्राफा व्यापारी की बाइक में स्मैक रखी:4 पुलिसकर्मियों पर FIR के निर्देश, थाने ले जाकर मारने-पीटने का आरोप; 2 लाख रुपए लेकर छोड़ा

शाहजहांपुर में सर्राफा व्यापारी को स्मैक के नाम पर पकड़कर चौकी ले जाने और दो लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यापारी ने रविवार सुबह करीब 11 बजे तिलहर थाने में तैनात चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ परशुरामपुरी थाने में तहरीर दी थी। एसपी सौरभ दीक्षित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित की पहचान परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के कानून गोयान मोहल्ला निवासी सुंदरम क्षत्रीय के रूप में हुई है। वह सर्राफा की दुकान चलाता है। 10 हजार रुपए के लिए जेवर गिरवी रखने के बहाने बुलाया सुंदरम ने तहरीर में बताया कि 4 सितंबर की रात करीब 8 बजे उसे एक फोन आया। फोन करने वाले ने 10 हजार रुपये की जरूरत बताते हुए जेवर गिरवी रखने की बात कही। इसके बाद वह घर से निकल गया। फोन करने वाले ने बताया कि वह जलालाबाद पहुंच चुका है। उस समय सुंदरम सरैया मोड़ के पास था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार पुलिसकर्मी सादी वर्दी में वहां पहुंचे। सुंदरम के मुताबिक, इनमें सिपाही अरुण चित्तौड़िया, पंकज, तुषार और वीरेंद्र शामिल थे। वह चारों को पहले से जानता था। परिचित होने के कारण वह उनके साथ चला गया। तहरीर के मुताबिक, चारों पुलिसकर्मी वर्तमान में तिलहर थाने में तैनात हैं। सुनसान जगह ले जाकर बाइक की डिग्गी में पॉलीथीन रखने का आरोप सुंदरम ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां उन्होंने अपने पास से एक पॉलीथीन निकालकर उसकी बाइक की डिग्गी में रख दी। इसके बाद उसे मादक पदार्थ तस्कर बताते हुए तिलहर थाने की बिरियागंज चौकी ले जाया गया। पीड़ित का आरोप है कि चौकी में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया। उसके पास से स्मैक बरामद होने का वीडियो बनाने की कोशिश की गई। साथ ही झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी भी दी गई। रात डेढ़ बजे 2 लाख लेकर छोड़ने का आरोप सुंदरम ने तहरीर में आरोप लगाया कि रात करीब डेढ़ बजे उसे छोड़ने के बदले पुलिसकर्मियों ने दो लाख रुपये लिए। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। पीड़ित के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। पिता बोले- बेटे से मारपीट की, पेट्रोल डालने की कोशिश की सुंदरम के पिता ने भी पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटे के साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने की कोशिश भी की गई। जांच के बाद FIR के निर्देश, एसपी बोले- जांच जारी तहरीर मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई गई। पुलिस के अनुसार, जांच में पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है। इसके बाद एसपी सौरभ दीक्षित ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मामले में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *