कानपुर के समाजसेवी यूथ फेलोशिप से सम्मानित:बोले- यह सिर्फ उपलब्धि नहीं, समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी है

कानपुर के समाजसेवी यूथ फेलोशिप से सम्मानित:बोले- यह सिर्फ उपलब्धि नहीं, समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी है

कानपुर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अनुज पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। उनका चयन एक प्रतिष्ठित यूथ फेलोशिप के लिए हुआ है, जिसके तहत उन्हें LGBTQIA+ अधिकारों, समानता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने के लिए 1000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 84 हजार रुपये) का व्यक्तिगत अनुदान प्रदान किया गया है। दक्षिण एशिया के युवा कार्यकर्ताओं को मिलता है मंच यह खास फेलोशिप दक्षिण एशिया के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं को लैंगिक समानता, यौन एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम तथा समुदाय आधारित एडवोकेसी (Advocacy) को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से दी जाती है। इस फेलोशिप कार्यक्रम की अवधि 1 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान अनुज पांडेय विशेष रूप से रिसर्च, कम्युनिटी एंगेजमेंट और एडवोकेसी से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे। अनुदान का उपयोग जमीनी जागरूकता में होगा अपनी इस बड़ी सफलता पर अनुज पांडेय ने कहा कि यह फेलोशिप उनके लिए केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज के उन वर्गों के लिए काम करने की एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिन्हें लगातार भेदभाव और सामाजिक असमानता का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फेलोशिप से मिलने वाले अनुभव, प्रशिक्षण और अनुदान का पूरा उपयोग जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने और एडवोकेसी को मजबूत करने में किया जाएगा। कानपुर के सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि कानपुर जैसे शहर से एक युवा ग्रासरूट एडवोकेट (Grassroots Advocate) के रूप में अनुज पांडेय का यह चयन शहर के सामाजिक क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। LGBTQIA+ अधिकारों और सामाजिक न्याय जैसे अति संवेदनशील मुद्दों पर निडरता से काम करने और हाशिए पर मौजूद समुदाय की आवाज को मजबूती से सामने लाने के उनके लगातार प्रयासों को इस फेलोशिप के माध्यम से अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान मिली है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *