पटना में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने पुराने स्कूल ज्ञान निकेतन पहुंचे। नितिन नवीन की प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय में हुई थी। कई साल बाद उसी स्कूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पहुंचने पर नितिन नवीन भावुक नजर आए और उन्होंने अपने छात्र जीवन की कई पुरानी यादों को साझा किया। इस अवसर पर उन्होंने पद्मश्री से सम्मानित आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण किया और शिक्षक दिवस समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में नितिन नवीन के साथ मंत्री अशोक चौधरी और वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान शिक्षकों और छात्रों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
बोले- इसी स्कूल से मिली पहली शिक्षा, आज लौटकर गर्व हो रहा ज्ञान निकेतन पहुंचने के बाद नितिन नवीन ने कहा कि जिस विद्यालय में उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, आज उसी विद्यालय में वापस आकर उन्हें बेहद प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति हो रही है। ज्ञान निकेतन ही उनकी पहली शिक्षा का केंद्र रहा है और आज अपने पुराने शिक्षकों तथा प्रिंसिपल के साथ खड़े होकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी यादों का ताजा किया। आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा छात्रों को देती रहेगी प्रेरणा कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री सम्मानित आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए नितिन नवीन ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद किया। नितिन नवीन ने कहा, ‘विद्यालय परिसर में स्थापित आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों और छात्रों को लगातार प्रेरित करती रहेगी। छात्रों तक यह संदेश जाएगा कि जीवन में मेहनत, अनुशासन और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़कर सफलता हासिल की जा सकती है।’ शिक्षकों को शॉल देकर किया सम्मान, छुए पैर शिक्षक दिवस समारोह के दौरान नितिन नवीन ने शिक्षकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने शिक्षकों को शॉल भेंट कर सम्मान दिया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। नितिन नवीन ने कहा, ‘जीवन में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक ही बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देते हैं।’ उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। छात्रों को दी बधाई, मेहनत और सफलता का दिया संदेश कार्यक्रम में मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने उन्हें शिक्षक दिवस की बधाई दी और जीवन में कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। छात्रों को दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन का सम्मान करें और जीवन में आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। नितिन नवीन ने छात्रों को सफल और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया। अपने पुराने स्कूल ज्ञान निकेतन में शिक्षक दिवस के अवसर पर नितिन नवीन का यह दौरा उनके लिए भावनात्मक और यादगार रहा। पटना में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने पुराने स्कूल ज्ञान निकेतन पहुंचे। नितिन नवीन की प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय में हुई थी। कई साल बाद उसी स्कूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पहुंचने पर नितिन नवीन भावुक नजर आए और उन्होंने अपने छात्र जीवन की कई पुरानी यादों को साझा किया। इस अवसर पर उन्होंने पद्मश्री से सम्मानित आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण किया और शिक्षक दिवस समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में नितिन नवीन के साथ मंत्री अशोक चौधरी और वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान शिक्षकों और छात्रों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
बोले- इसी स्कूल से मिली पहली शिक्षा, आज लौटकर गर्व हो रहा ज्ञान निकेतन पहुंचने के बाद नितिन नवीन ने कहा कि जिस विद्यालय में उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, आज उसी विद्यालय में वापस आकर उन्हें बेहद प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति हो रही है। ज्ञान निकेतन ही उनकी पहली शिक्षा का केंद्र रहा है और आज अपने पुराने शिक्षकों तथा प्रिंसिपल के साथ खड़े होकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी यादों का ताजा किया। आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा छात्रों को देती रहेगी प्रेरणा कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री सम्मानित आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए नितिन नवीन ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद किया। नितिन नवीन ने कहा, ‘विद्यालय परिसर में स्थापित आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों और छात्रों को लगातार प्रेरित करती रहेगी। छात्रों तक यह संदेश जाएगा कि जीवन में मेहनत, अनुशासन और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़कर सफलता हासिल की जा सकती है।’ शिक्षकों को शॉल देकर किया सम्मान, छुए पैर शिक्षक दिवस समारोह के दौरान नितिन नवीन ने शिक्षकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने शिक्षकों को शॉल भेंट कर सम्मान दिया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। नितिन नवीन ने कहा, ‘जीवन में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक ही बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देते हैं।’ उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। छात्रों को दी बधाई, मेहनत और सफलता का दिया संदेश कार्यक्रम में मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने उन्हें शिक्षक दिवस की बधाई दी और जीवन में कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। छात्रों को दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन का सम्मान करें और जीवन में आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। नितिन नवीन ने छात्रों को सफल और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया। अपने पुराने स्कूल ज्ञान निकेतन में शिक्षक दिवस के अवसर पर नितिन नवीन का यह दौरा उनके लिए भावनात्मक और यादगार रहा।

