गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र में एक इंटर की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। छात्रा गंडक नदी के बांध पर बालू लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक शख्स ने उसके साथ छेड़खानी की। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसके कान से खून बहने लगा। घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा अपने घर के लिए बालू लेने बांध की तरफ गई थी। इसी दौरान पास के मुर्गी फार्म में मौजूद गांव के एक युवक ने उसे अकेला पाकर छेड़खानी शुरू कर दी। यह युवक दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। आरोप है कि आरोपी ने छात्रा को जबरन अपनी बाहों में पकड़ लिया और उसे पास की एक पलानी में खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर बाल पकड़कर जमीन पर पटका छात्रा ने जब इसका विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। उसने छात्रा को थप्पड़ मारे और उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इस मारपीट में छात्रा के कान पर गंभीर चोट आई और उससे खून बहने लगा। छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। घायल छात्रा को उसके परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र में एक इंटर की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। छात्रा गंडक नदी के बांध पर बालू लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक शख्स ने उसके साथ छेड़खानी की। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसके कान से खून बहने लगा। घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा अपने घर के लिए बालू लेने बांध की तरफ गई थी। इसी दौरान पास के मुर्गी फार्म में मौजूद गांव के एक युवक ने उसे अकेला पाकर छेड़खानी शुरू कर दी। यह युवक दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। आरोप है कि आरोपी ने छात्रा को जबरन अपनी बाहों में पकड़ लिया और उसे पास की एक पलानी में खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर बाल पकड़कर जमीन पर पटका छात्रा ने जब इसका विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। उसने छात्रा को थप्पड़ मारे और उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इस मारपीट में छात्रा के कान पर गंभीर चोट आई और उससे खून बहने लगा। छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। घायल छात्रा को उसके परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

