कैमूर जिले में लगातार हो रही बारिश से नदियों में पानी का बहाव तेज हो गया है। इससे स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दुर्गावती मुख्य बाजार और थाने के पास स्थित नदी इस समय उफान पर है। जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। उफनती नदी में छलांग लगा रहे बच्चे और युवक दुर्गावती थाना के पास की नदी खतरनाक स्तर से ऊपर बह रही है। इसके बावजूद कुछ बच्चे और युवक सुरक्षा की परवाह किए बिना दुर्गावती पुल के ऊंचे आरसीसी ढांचे पर चढ़कर उफनती नदी में छलांग लगा रहे हैं। इस तरह की जानलेवा हरकतें कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमूर के जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि नदियां उफान पर हैं और पूरा जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर काम कर रहा है। लाउडस्पीकर से लगातार कराए जा रहे अनाउंसमेंट जिलाधिकारी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे नदी के तटों से दूर रहें। उन्होंने नदी में नहाने या सेल्फी लेने की कोशिश न करने की भी अपील की है। प्रशासन द्वारा संवेदनशील नदी किनारे के इलाकों में लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि अगले एक सप्ताह तक नदियां बहुत खतरनाक रहेंगी। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें। कैमूर जिले में लगातार हो रही बारिश से नदियों में पानी का बहाव तेज हो गया है। इससे स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दुर्गावती मुख्य बाजार और थाने के पास स्थित नदी इस समय उफान पर है। जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। उफनती नदी में छलांग लगा रहे बच्चे और युवक दुर्गावती थाना के पास की नदी खतरनाक स्तर से ऊपर बह रही है। इसके बावजूद कुछ बच्चे और युवक सुरक्षा की परवाह किए बिना दुर्गावती पुल के ऊंचे आरसीसी ढांचे पर चढ़कर उफनती नदी में छलांग लगा रहे हैं। इस तरह की जानलेवा हरकतें कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमूर के जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि नदियां उफान पर हैं और पूरा जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर काम कर रहा है। लाउडस्पीकर से लगातार कराए जा रहे अनाउंसमेंट जिलाधिकारी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे नदी के तटों से दूर रहें। उन्होंने नदी में नहाने या सेल्फी लेने की कोशिश न करने की भी अपील की है। प्रशासन द्वारा संवेदनशील नदी किनारे के इलाकों में लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि अगले एक सप्ताह तक नदियां बहुत खतरनाक रहेंगी। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें।

