जन्माष्टमी पर मंदिरों से पुलिस लाइन तक गूंजे जयकारे:पुलिस लाइन और थानों में भी हुई पूजा; गो-पूजन के बाद गोवंश को खिलाया गुड़-केला

जन्माष्टमी पर मंदिरों से पुलिस लाइन तक गूंजे जयकारे:पुलिस लाइन और थानों में भी हुई पूजा; गो-पूजन के बाद गोवंश को खिलाया गुड़-केला

अंबेडकरनगर में शुक्रवार सुबह 10 बजे से रात करीब 9:30 बजे तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष सजावट और तैयारियां की गई थीं। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। पुलिस लाइन और थानों में भी मनाई जन्माष्टमी शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे पुलिस लाइन और जिले के सभी थानों में भी जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, विधायक धर्मराज निषाद और एसपी प्राची सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर और पूजा-अर्चना के साथ की। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। पुलिस लाइन के साथ जिले के अन्य थानों में भी पुलिसकर्मियों ने जन्माष्टमी के कार्यक्रम आयोजित किए। गौशालाओं में हुआ गो-पूजन और हवन शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जिले की गौशालाओं में भी जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां भगवान श्रीकृष्ण और गोवंश की पूजा-अर्चना के साथ हवन किया गया। इसके बाद गोवंशों को गुड़, केला, चना और हरा चारा खिलाया गया। डीएम ने गौशाला पहुंचकर किया गो-पूजन जिलाधिकारी ईशा प्रिया विकासखंड अकबरपुर के रुकुनुद्दीनपुर स्थित गौशाला पहुंचीं। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जन्माष्टमी के अवसर पर गो-पूजन किया। इसके बाद गोवंशों को गुड़, केला और हरा चारा खिलाया। डीएम ने गौशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मंदिरों और गौशालाओं में दिखी आस्था जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे जिले में भक्ति का माहौल नजर आया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना की। वहीं पुलिस थानों और गौशालाओं में आयोजित कार्यक्रमों में भी लोगों और कर्मचारियों ने श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *