HSVP ने 3 दिन में 80-100 अवैध निर्माण हटाए:फरीदाबाद में ग्रीन बेल्ट में होगा पौधारोपण; मकान और गोदाम ध्वस्त

HSVP ने 3 दिन में 80-100 अवैध निर्माण हटाए:फरीदाबाद में ग्रीन बेल्ट में होगा पौधारोपण; मकान और गोदाम ध्वस्त

फरीदाबाद शहर के एत्मादपुर पुल के पास HSVP की ग्रीन बेल्ट पर लंबे समय से किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले तीन दिनों से चल रहे अभियान के दौरान HSVP की टीम ने करीब 80 से 100 अवैध निर्माणों को हटाया। इनमें छोटी-बड़ी दुकानें, मकान, झोपड़ियां और गोदाम शामिल थे। अभियान के अंतिम दिन भी विभाग की टीम ने करीब 25 से 30 अवैध निर्माणों को तोड़कर जमीन को कब्जामुक्त कराया। HSVP के SDO प्रेम प्रकाश ने बताया कि एत्मादपुर पुल के आसपास ग्रीन बेल्ट की जमीन पर काफी समय से लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। लोगों ने यहां अपने स्तर पर छोटी-छोटी दुकानें, झोपड़ियां, मकान और गोदाम तक बना लिए थे। इससे ग्रीन बेल्ट का स्वरूप पूरी तरह बदल गया था और सरकारी जमीन पर लगातार अवैध निर्माण बढ़ता जा रहा था। सभी लोगों को नोटिए किए थे जारी उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सभी संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के माध्यम से उन्हें अवैध निर्माण खाली करने और अपना सामान हटाने के निर्देश दिए गए थे। विभाग के नोटिस के बाद अधिकांश लोगों ने अपने स्तर पर जगह खाली कर दी थी। इसके बाद HSVP की टीम ने पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की। करीब 80 से 100 अवैध निर्माण हटाए यह अभियान पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहा था। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बने करीब 80 से 100 अवैध निर्माण हटाए गए। इनमें कई छोटी-बड़ी दुकानें, अस्थायी झोपड़ियां, मकान और गोदाम शामिल रहे। बुधवार को कार्रवाई का अंतिम दिन था। अंतिम दिन टीम ने करीब 25 से 30 अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई SDO प्रेम प्रकाश ने बताया कि आज की कार्रवाई उनकी निगरानी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर की गई। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि किसी तरह की परेशानी न हो और सरकारी जमीन को पूरी तरह कब्जामुक्त कराया जा सके। ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण कराया जाएगा उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण हटाने के बाद मौके पर पड़े मलबे को भी हटाया जाएगा। इसके बाद ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण कराया जाएगा और क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे एत्मादपुर पुल के आसपास का क्षेत्र दोबारा हराभरा होगा और लोगों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा। कब्जे हटने के बाद विभाग की योजना HSVP अधिकारियों के अनुसार ग्रीन बेल्ट की जमीन का इस्तेमाल हरियाली और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए किया जाना है। अवैध कब्जों के कारण लंबे समय से यह जमीन अपने निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप इस्तेमाल नहीं हो पा रही थी। अब कब्जे हटने के बाद विभाग की योजना इस पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित कर पौधारोपण और सौंदर्यीकरण कराने की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *