सोनभद्र के अजिर नदी में डूबने से युवक की मौत:छत्तीसगढ़ का रहने वाला था, मिर्गी का दौरा पड़ने से डूबने की आशंका

सोनभद्र के अजिर नदी में डूबने से युवक की मौत:छत्तीसगढ़ का रहने वाला था, मिर्गी का दौरा पड़ने से डूबने की आशंका

सोनभद्र के जरहा गांव के गजरीडाड़ टोला में गुरुवार को अजिर नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी अजय पुत्र कृष्णा के रूप में हुई है। वह अपने मामा राजू केवट के साथ गजरीडाड़ में रहता था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 9 बजे नदी में उसका शव मिला। जानकारी के मुताबिक, अजय गुरुवार को अजिर नदी में नहाने गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तलाश के दौरान रात करीब 9 बजे नदी में उसका शव मिला। मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका परिजनों ने बताया कि अजय को मिर्गी के दौरे आते थे। आशंका जताई जा रही है कि नदी पार करते समय उसे दौरा पड़ा होगा, जिससे वह पानी में डूब गया। हालांकि, घटना की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस, आगे की कार्रवाई जारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नदी से शव निकलवाया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *