LJP विधायक के करीबी सुमित के लिए रिमांड अर्जी:मुजफ्फरपुर में जमीन हड़पने और तोड़फोड़ का आरोप, विधायक भी सुमित के साथ तीनों केस में है नामजद

LJP विधायक के करीबी सुमित के लिए रिमांड अर्जी:मुजफ्फरपुर में जमीन हड़पने और तोड़फोड़ का आरोप, विधायक भी सुमित के साथ तीनों केस में है नामजद

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में झापहां उदनाडीह मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले के मुख्य आरोपी और लोजपा (रामविलास) के बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के करीबी सुमित श्रीवास्तव को अब तीन और पुराने मामलों में न्यायिक हिरासत में लिया जाएगा। सुमित श्रीवास्तव फिलहाल जेल में बंद है। अहियापुर थाना पुलिस ने गुरुवार को विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सुमित की रिमांड मांगी है। पुलिस ने सुमित श्रीवास्तव को झापहां उदनाडीह में घर गिराने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया था। उसे 20 अगस्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया था। तीन अलग-अलग मामलों में रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी अहियापुर पुलिस अब पुलिस उसे अगस्त महीने में अहियापुर थाने में दर्ज तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों में रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इन तीनों मामलों में सुमित के साथ विधायक अमित कुमार रानू भी आरोपी बनाए गए हैं। सुमित श्रीवास्तव को 9 सितंबर को सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। कानूनी जानकारों के अनुसार, इस पेशी के बाद उसे तीनों नए मामलों में भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। इन मामलों को मिलाकर सुमित कुल चार मुकदमों में न्यायिक हिरासत में रहेगा। दूसरी तरफ, बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। विधायक पर दर्ज कुल दस मामलों की एफआईआर अब तक विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में झापहां उदनाडीह मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले के मुख्य आरोपी और लोजपा (रामविलास) के बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के करीबी सुमित श्रीवास्तव को अब तीन और पुराने मामलों में न्यायिक हिरासत में लिया जाएगा। सुमित श्रीवास्तव फिलहाल जेल में बंद है। अहियापुर थाना पुलिस ने गुरुवार को विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सुमित की रिमांड मांगी है। पुलिस ने सुमित श्रीवास्तव को झापहां उदनाडीह में घर गिराने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया था। उसे 20 अगस्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया था। तीन अलग-अलग मामलों में रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी अहियापुर पुलिस अब पुलिस उसे अगस्त महीने में अहियापुर थाने में दर्ज तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों में रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इन तीनों मामलों में सुमित के साथ विधायक अमित कुमार रानू भी आरोपी बनाए गए हैं। सुमित श्रीवास्तव को 9 सितंबर को सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। कानूनी जानकारों के अनुसार, इस पेशी के बाद उसे तीनों नए मामलों में भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। इन मामलों को मिलाकर सुमित कुल चार मुकदमों में न्यायिक हिरासत में रहेगा। दूसरी तरफ, बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। विधायक पर दर्ज कुल दस मामलों की एफआईआर अब तक विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *