सतना में करारी नदी के रपटे पर हादसा:बाइक समेत दो युवक तेज बहाव में बहे, तलाश जारी

सतना में करारी नदी के रपटे पर हादसा:बाइक समेत दो युवक तेज बहाव में बहे, तलाश जारी

सतना के उचेहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करारी नदी के रपटे से गुजरते समय बाइक सवार दो युवक तेज बहाव में बह गए। दोनों की पहचान अमरपाटन थाना क्षेत्र के कुम्हारी गांव निवासी राजकुमार (32) और पुष्पेंद्र (34) के रूप में हुई है। दोनों पिपरीकला गांव में गमी में शामिल होने जा रहे थे। रपटे से निकलते समय बाइक समेत बहे
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से पिपरीकला जा रहे थे। मतरी-पतौरा और भरहुत मार्ग पर करारी नदी के रपटे से गुजरते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों बाइक समेत नदी में बह गए। पुलिस-प्रशासन की टीम तलाश में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही उचेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उचेहरा तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के पास जुट गए। पुलिस और प्रशासन की टीम दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *