मसौढ़ी में शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या:बेडरूम में खून से लथपथ मिला शव, टेबल पर दो चम्मच, दो कप मिला; करीबी पर शक गहराया

मसौढ़ी में शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या:बेडरूम में खून से लथपथ मिला शव, टेबल पर दो चम्मच, दो कप मिला; करीबी पर शक गहराया

पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के कैलू बीघा में बुधवार को 35 वर्षीय शिक्षिका की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव घर के बेडरूम में बेड पर खून से लथपथ मिला। मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी पोठही मध्य विद्यालय में शिक्षिका थीं, जो वर्ष 2005 में प्रखंड शिक्षामित्र से शिक्षिका के पद पर बहाल हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि हत्या करने वाला व्यक्ति महिला का परिचित हो सकता है। पुलिस की जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि लक्ष्मी देवी के घर में आखिरी बार कौन आया था और हत्या के बाद वह किस रास्ते से फरार हुआ। हालांकि, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। डायनिंग टेबल पर मिले दो चाय कप और प्लेट में दो चम्मच… बुधवार को स्कूल नहीं पहुंचीं, फोन भी नहीं उठाया बुधवार को लक्ष्मी देवी विद्यालय नहीं पहुंचीं। इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने कई बार उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। लगातार संपर्क नहीं होने पर स्कूल की ओर से परिवार को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों ने कैलू बीघा स्थित घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उनके बेटे गौरव ने बगल के बरामदे से खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो मां बेड पर खून से लथपथ पड़ी थीं। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घर में मिले दो चम्मच और दो चाय के कप घटना की जांच के दौरान पुलिस को घर के अंदर कुछ ऐसे सुराग मिले हैं, जिनसे वारदात से पहले किसी व्यक्ति के लक्ष्मी देवी के साथ मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को घर में एक टेबल पर जूठी प्लेट में दो चम्मच मिले हैं। किचन में दो चाय के कप भी रखे थे, जिससे लगता है कि दो लोगों ने चाय पी थी। एक कड़ाही में पनीर के दो टुकड़े भी मिले। वहीं, टेबल पर रखी तीन पानी की बोतलों में से दो खाली थीं और एक भरी हुई थी। इन सभी सबूतों से पुलिस को लग रहा है कि लक्ष्मी देवी ने किसी परिचित के साथ खाना खाया था। इन परिस्थितियों के आधार पर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले लक्ष्मी देवी के घर कौन आया था और उनके साथ भोजन या चाय किसने पी थी। चार दरवाजे, तीन अंदर से लॉक मिले मसौढ़ी SDPO राघव दयाल के मुताबिक, घर में प्रवेश के लिए चार दरवाजा बनाए गए हैं। इनमें एक मुख्य गेट, दूसरा गली की ओर से खुलता है, जबकि तीसरा दरवाजा गैराज की तरफ खुलता है और चौथा दरवाजा गैराज से थोड़ा आगे की ओर खुलते हैं। जांच में तीन दरवाजे अंदर से लॉक पाए गए। पुलिस का यह मानना है कि जो एक दरवाजा अंदर से लॉक नहीं था, हत्या करने वाला व्यक्ति घटना को अंजाम देने के बाद वहीं से निकाल कर फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल और दरवाजों की स्थिति को लेकर भी पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। पति से मंगलवार रात हुई थी बात लक्ष्मी देवी के पति ज्ञानचंद चौधरी ने बताया, ‘मंगलवार रात करीब 9:45 बजे उनकी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने दोबारा फोन किया, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद पत्नी ने फोन नहीं उठाया।’ इसके बाद उन्होंने स्कूल के शिक्षक बृजेश कुमार से बात कर लक्ष्मी देवी के बारे में जानकारी ली। शिक्षक ने बताया कि वह बुधवार को विद्यालय नहीं आई थीं। इसके बाद ज्ञानचंद ने अपने बेटा गौरव कुमार, जो अपने नानी घर प्रेम रोड मसौढ़ी में था, उसे फोन कर बताया कि उनकी मां फोन नहीं उठा रही है, घर जाकर पता करो क्या हाल-चाल है। घर पहुंचने के बाद बेटा ने बार-बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन इसके बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। उसने बगल के बरामदे से खिड़की तोड़कर देखा तो उनकी मां बेड पर खून से लटपट स्थिति में पड़ी थी। बेटी ने भी मां से की थी बात मसौढ़ी SDPO राघव दयाल ने बताया, ‘मंगलवार शाम करीब 5 बजे लक्ष्मी देवी की बेटी ने अपनी मां को फोन किया था। बेटी उस समय पिपरा स्थित नानी के घर पर थी और मसौढ़ी स्थित मां के घर आना चाहती थी। बातचीत के दौरान लक्ष्मी देवी ने उसे घर आने से मना कर दिया था। इसके कुछ घंटे बाद मंगलवार रात करीब 9:45 बजे लक्ष्मी ने पति से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद बुधवार सुबह से उनका फोन नहीं उठा।’ धारदार हथियार से हत्या की आशंका मसौढ़ी SDPO राघव दयाल ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। PM रिपोर्ट से मौत के कारण और चोटों की प्रकृति के संबंध में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।’
अलमारी से सोने के जेवर गायब होने का दावा मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि घर में रखी गोदरेज अलमारी चाबी से खोली गई थी। उनका दावा है कि अलमारी में रखे सोने के कुछ जेवर गायब हैं। हालांकि, ज्ञानचंद ने इसे लूट के दौरान हुई हत्या मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी की हत्या किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति ने की है। पुलिस अब इस दावे समेत लूट, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। SIT गठित, परिचित पर भी जांच का फोकस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी गठित की है। टीम तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। घर से मिले सामान, दरवाजों की स्थिति, मोबाइल कॉल डिटेल और CCTV फुटेज की जांच के बाद ही मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के कैलू बीघा में बुधवार को 35 वर्षीय शिक्षिका की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव घर के बेडरूम में बेड पर खून से लथपथ मिला। मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी पोठही मध्य विद्यालय में शिक्षिका थीं, जो वर्ष 2005 में प्रखंड शिक्षामित्र से शिक्षिका के पद पर बहाल हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि हत्या करने वाला व्यक्ति महिला का परिचित हो सकता है। पुलिस की जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि लक्ष्मी देवी के घर में आखिरी बार कौन आया था और हत्या के बाद वह किस रास्ते से फरार हुआ। हालांकि, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। डायनिंग टेबल पर मिले दो चाय कप और प्लेट में दो चम्मच… बुधवार को स्कूल नहीं पहुंचीं, फोन भी नहीं उठाया बुधवार को लक्ष्मी देवी विद्यालय नहीं पहुंचीं। इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने कई बार उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। लगातार संपर्क नहीं होने पर स्कूल की ओर से परिवार को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों ने कैलू बीघा स्थित घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उनके बेटे गौरव ने बगल के बरामदे से खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो मां बेड पर खून से लथपथ पड़ी थीं। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घर में मिले दो चम्मच और दो चाय के कप घटना की जांच के दौरान पुलिस को घर के अंदर कुछ ऐसे सुराग मिले हैं, जिनसे वारदात से पहले किसी व्यक्ति के लक्ष्मी देवी के साथ मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को घर में एक टेबल पर जूठी प्लेट में दो चम्मच मिले हैं। किचन में दो चाय के कप भी रखे थे, जिससे लगता है कि दो लोगों ने चाय पी थी। एक कड़ाही में पनीर के दो टुकड़े भी मिले। वहीं, टेबल पर रखी तीन पानी की बोतलों में से दो खाली थीं और एक भरी हुई थी। इन सभी सबूतों से पुलिस को लग रहा है कि लक्ष्मी देवी ने किसी परिचित के साथ खाना खाया था। इन परिस्थितियों के आधार पर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले लक्ष्मी देवी के घर कौन आया था और उनके साथ भोजन या चाय किसने पी थी। चार दरवाजे, तीन अंदर से लॉक मिले मसौढ़ी SDPO राघव दयाल के मुताबिक, घर में प्रवेश के लिए चार दरवाजा बनाए गए हैं। इनमें एक मुख्य गेट, दूसरा गली की ओर से खुलता है, जबकि तीसरा दरवाजा गैराज की तरफ खुलता है और चौथा दरवाजा गैराज से थोड़ा आगे की ओर खुलते हैं। जांच में तीन दरवाजे अंदर से लॉक पाए गए। पुलिस का यह मानना है कि जो एक दरवाजा अंदर से लॉक नहीं था, हत्या करने वाला व्यक्ति घटना को अंजाम देने के बाद वहीं से निकाल कर फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल और दरवाजों की स्थिति को लेकर भी पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। पति से मंगलवार रात हुई थी बात लक्ष्मी देवी के पति ज्ञानचंद चौधरी ने बताया, ‘मंगलवार रात करीब 9:45 बजे उनकी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने दोबारा फोन किया, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद पत्नी ने फोन नहीं उठाया।’ इसके बाद उन्होंने स्कूल के शिक्षक बृजेश कुमार से बात कर लक्ष्मी देवी के बारे में जानकारी ली। शिक्षक ने बताया कि वह बुधवार को विद्यालय नहीं आई थीं। इसके बाद ज्ञानचंद ने अपने बेटा गौरव कुमार, जो अपने नानी घर प्रेम रोड मसौढ़ी में था, उसे फोन कर बताया कि उनकी मां फोन नहीं उठा रही है, घर जाकर पता करो क्या हाल-चाल है। घर पहुंचने के बाद बेटा ने बार-बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन इसके बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। उसने बगल के बरामदे से खिड़की तोड़कर देखा तो उनकी मां बेड पर खून से लटपट स्थिति में पड़ी थी। बेटी ने भी मां से की थी बात मसौढ़ी SDPO राघव दयाल ने बताया, ‘मंगलवार शाम करीब 5 बजे लक्ष्मी देवी की बेटी ने अपनी मां को फोन किया था। बेटी उस समय पिपरा स्थित नानी के घर पर थी और मसौढ़ी स्थित मां के घर आना चाहती थी। बातचीत के दौरान लक्ष्मी देवी ने उसे घर आने से मना कर दिया था। इसके कुछ घंटे बाद मंगलवार रात करीब 9:45 बजे लक्ष्मी ने पति से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद बुधवार सुबह से उनका फोन नहीं उठा।’ धारदार हथियार से हत्या की आशंका मसौढ़ी SDPO राघव दयाल ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। PM रिपोर्ट से मौत के कारण और चोटों की प्रकृति के संबंध में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।’
अलमारी से सोने के जेवर गायब होने का दावा मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि घर में रखी गोदरेज अलमारी चाबी से खोली गई थी। उनका दावा है कि अलमारी में रखे सोने के कुछ जेवर गायब हैं। हालांकि, ज्ञानचंद ने इसे लूट के दौरान हुई हत्या मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी की हत्या किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति ने की है। पुलिस अब इस दावे समेत लूट, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। SIT गठित, परिचित पर भी जांच का फोकस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी गठित की है। टीम तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। घर से मिले सामान, दरवाजों की स्थिति, मोबाइल कॉल डिटेल और CCTV फुटेज की जांच के बाद ही मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *