अजमेर नगर निगम चुनाव में नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। चुनाव मैदान में डटे कैंडिडेट्स में बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के बागी हैं। नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो सकेगी। दोनों दल नाराज कैंडिडेट्स को मनाने में जुटे हैं। नामांकन दाखिल करने वाले वार्ड 24 से भाजपा प्रत्याशी अनुज चौहान व वार्ड 41 से कांग्रेस प्रत्याशी ऋषभसिंह का नामांकन आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण खारिज हो चुका है। चुनाव मैदान में अब कांग्रेस के 77 व भाजपा के 79 कैंडिडेट्स रह गए हैं। भाजपा ने सभी 80 वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारे, वहीं कांग्रेस ने वार्ड संख्या 3 व 4 को छोड़कर केवल 78 में ही अपने कैंडिडेट्स को सिंबल दिए थे। इन 4 वार्ड में पार्टी प्रत्याशी का निर्दलीय से होगा मुकाबला वार्ड संख्या 3 व 4 में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। वहीं वार्ड संख्या 41 से कांग्रेस प्रत्याशी ऋषभसिंह, वार्ड संख्या 24 से भाजपा प्रत्याशी अनुज चौहान का नामांकन खारिज हो गया। ऐसे में वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा,वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी मानिका जैन, वार्ड 24 से कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि हिंगोरानी, वार्ड 41 से भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह का मुकाबला पार्टी प्रत्याशी के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी से होगा। यहां देंखे वार्डवार प्रत्याशी पढें ये खबर भी… अजमेर कांग्रेस में 92, भाजपा में 36 बागी उम्मीदवार:3 वार्डों में दोनों पार्टियों में सीधी टक्कर; वार्ड 3-4 में BJP के बागी का समर्थन करेंगी कांग्रेस अजमेर निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों के सामने बागियों की चुनौती खड़ी हो गई है। कांग्रेस के 92 और भाजपा के 36 बागी उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, नगर निगम के 80 वार्डों में से 3 वार्ड ऐसे हैं, जहां कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। पूरी खबर पढें भाजपा नेता पीछे हटे,पहली बार पत्नियों को मैदान में उतारा:पिछली बार खिलाफ लड़ने वालों पर भी खेला दांव; देखिए प्रत्याशियों की प्रोफाइल अजमेर नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद के लिए भाजपा ने सभी 80 वार्ड में अपने प्रत्याशी उतार दिए। इस बार मेयर का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। ऐसे में बडे़ भाजपा नेताओं ने खुद चुनाव लड़ने के बजाय अपनी पत्नियों को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा है। इतना ही नहीं अनारक्षित ओपन वार्ड में भी पुरुषों के बजाय महिलाओं को मौका दिया। पिछले चुनाव में भाजपा कैंडिडेट के खिलाफ कांग्रेस व निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने वालों को इस बार भाजपा ने अपना कैंडिडेट बनाया। (पूरी खबर पढें)

