किशनगंज में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य और नवाचार के लिए किशनगंज के शिक्षक शहजाद अनवर ‘राजा’ को वर्ष 2026 का राजकीय शिक्षक सम्मान दिया जाएगा। सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेलवा काशीपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक शहजाद अनवर ‘राजा’ का चयन राज्य स्तर पर सम्मान के लिए चुने गए 38 शिक्षकों में हुआ है। 5 सितंबर को पटना में मिलेगा सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी समारोह में शहजाद अनवर ‘राजा’ समेत राज्य के चयनित 38 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उनके चयन की जानकारी मिलते ही विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डिजिटल पढ़ाई और नवाचार पर रहा जोर शहजाद अनवर ‘राजा’ ने विद्यालय में पढ़ाई को बेहतर और विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनाने के लिए डिजिटल और आईसीटी आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही नई शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद और अनुभव आधारित शिक्षा को भी विद्यालय की पढ़ाई का हिस्सा बनाया। छात्राओं के सशक्तीकरण पर भी किया काम विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने के साथ उन्होंने छात्राओं के सशक्तीकरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया। विभिन्न सामाजिक और जागरूकता अभियानों को विद्यालय से जोड़कर बच्चों और समुदाय की भागीदारी बढ़ाने में भी उनकी भूमिका रही। जिले के लिए गौरव का क्षण शहजाद अनवर ‘राजा’ के चयन पर मध्य विद्यालय बेलवा काशीपुर के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में उत्साह है। लोगों ने कहा कि राज्य स्तर के प्रतिष्ठित शिक्षक सम्मान के लिए किशनगंज के शिक्षक का चयन पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। सम्मान को विद्यार्थियों-सहयोगियों को समर्पित राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित होने पर शहजाद अनवर ‘राजा’ ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके विद्यार्थियों, सहकर्मियों, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों के प्यार व सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने और विद्यालय में नए प्रयोग जारी रखने का उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा। किशनगंज में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य और नवाचार के लिए किशनगंज के शिक्षक शहजाद अनवर ‘राजा’ को वर्ष 2026 का राजकीय शिक्षक सम्मान दिया जाएगा। सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेलवा काशीपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक शहजाद अनवर ‘राजा’ का चयन राज्य स्तर पर सम्मान के लिए चुने गए 38 शिक्षकों में हुआ है। 5 सितंबर को पटना में मिलेगा सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी समारोह में शहजाद अनवर ‘राजा’ समेत राज्य के चयनित 38 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उनके चयन की जानकारी मिलते ही विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डिजिटल पढ़ाई और नवाचार पर रहा जोर शहजाद अनवर ‘राजा’ ने विद्यालय में पढ़ाई को बेहतर और विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनाने के लिए डिजिटल और आईसीटी आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही नई शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद और अनुभव आधारित शिक्षा को भी विद्यालय की पढ़ाई का हिस्सा बनाया। छात्राओं के सशक्तीकरण पर भी किया काम विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने के साथ उन्होंने छात्राओं के सशक्तीकरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया। विभिन्न सामाजिक और जागरूकता अभियानों को विद्यालय से जोड़कर बच्चों और समुदाय की भागीदारी बढ़ाने में भी उनकी भूमिका रही। जिले के लिए गौरव का क्षण शहजाद अनवर ‘राजा’ के चयन पर मध्य विद्यालय बेलवा काशीपुर के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में उत्साह है। लोगों ने कहा कि राज्य स्तर के प्रतिष्ठित शिक्षक सम्मान के लिए किशनगंज के शिक्षक का चयन पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। सम्मान को विद्यार्थियों-सहयोगियों को समर्पित राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित होने पर शहजाद अनवर ‘राजा’ ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके विद्यार्थियों, सहकर्मियों, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों के प्यार व सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने और विद्यालय में नए प्रयोग जारी रखने का उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

