खगड़िया में मंगलवार की देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र की बड़ी सिमराहा पंचायत में हुई। मृतक की पहचान बड़ी सिमराहा पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी मुक्ति यादव के बेटे सौरव कुमार(25) के रूप में हुई है। परिजन के मुताबिक, सौरव चौक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौपाल के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। मृतक के बड़े भाई प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया है कि राम कल्याण सदा ने सौरव को पकड़कर मारने के लिए कहा था। इसके बाद चार-पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया और दो महिलाओं ने उन्हें पकड़ा। इसी बीच धनवीर कुमार ने सौरव को चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल सौरव की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों में वारदात को लेकर गुस्सा घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में मातम छा गया है। जवान बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। वहीं, ग्रामीणों में भी इस वारदात को लेकर गुस्सा है। खगड़िया में मंगलवार की देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र की बड़ी सिमराहा पंचायत में हुई। मृतक की पहचान बड़ी सिमराहा पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी मुक्ति यादव के बेटे सौरव कुमार(25) के रूप में हुई है। परिजन के मुताबिक, सौरव चौक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौपाल के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। मृतक के बड़े भाई प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया है कि राम कल्याण सदा ने सौरव को पकड़कर मारने के लिए कहा था। इसके बाद चार-पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया और दो महिलाओं ने उन्हें पकड़ा। इसी बीच धनवीर कुमार ने सौरव को चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल सौरव की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों में वारदात को लेकर गुस्सा घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में मातम छा गया है। जवान बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। वहीं, ग्रामीणों में भी इस वारदात को लेकर गुस्सा है।

