गोपालगंज जिले के जगतौली ओपी क्षेत्र के तिवारी छपरा गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने घर में मौजूद महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाया। इसके बाद वे 70 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात और तीन सेट महंगे बर्तन लेकर फरार हो गए। यह घटना तिवारी छपरा गांव निवासी मुनेश्वर उपाध्याय के बेटे विद्यापति उपाध्याय के घर में हुई। इन दिनों उनके घर में नए बाथरूम का निर्माण चल रहा था। घटना की रात इलाके में हल्की बारिश हो रही थी, जिससे परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। घटना के बाद मौके से फरार हुए बदमाश मौसम और अंधेरे का फायदा उठाकर चोर बाथरूम के पास एक पेड़ के सहारे घर की छत और आंगन में घुस गए। घर के अंदर बर्तन और बक्से खंगालने की आवाज सुनकर परिवार की महिला आरती देवी की नींद खुल गई। जैसे ही वह देखने के लिए आगे बढ़ीं, चोरों ने उनके गले पर चाकू रख दिया। जान से मारने की धमकी मिलने पर महिला डरकर एक कोने में दुबक गई। इसके बाद चोरों ने बेफिक्र होकर 70 हजार रुपये नगद, लाखों के गहने और बर्तन समेटे। फिर वे मौके से फरार हो गए। रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर जगतौली ओपी के थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद तिवारी छपरा गांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। गोपालगंज जिले के जगतौली ओपी क्षेत्र के तिवारी छपरा गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने घर में मौजूद महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाया। इसके बाद वे 70 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात और तीन सेट महंगे बर्तन लेकर फरार हो गए। यह घटना तिवारी छपरा गांव निवासी मुनेश्वर उपाध्याय के बेटे विद्यापति उपाध्याय के घर में हुई। इन दिनों उनके घर में नए बाथरूम का निर्माण चल रहा था। घटना की रात इलाके में हल्की बारिश हो रही थी, जिससे परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। घटना के बाद मौके से फरार हुए बदमाश मौसम और अंधेरे का फायदा उठाकर चोर बाथरूम के पास एक पेड़ के सहारे घर की छत और आंगन में घुस गए। घर के अंदर बर्तन और बक्से खंगालने की आवाज सुनकर परिवार की महिला आरती देवी की नींद खुल गई। जैसे ही वह देखने के लिए आगे बढ़ीं, चोरों ने उनके गले पर चाकू रख दिया। जान से मारने की धमकी मिलने पर महिला डरकर एक कोने में दुबक गई। इसके बाद चोरों ने बेफिक्र होकर 70 हजार रुपये नगद, लाखों के गहने और बर्तन समेटे। फिर वे मौके से फरार हो गए। रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर जगतौली ओपी के थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद तिवारी छपरा गांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

