ट्रेन की चपेट में आया युवक, पटरियों पर बिखरा शव:झुंझुनूं में पुलिस लाइन पुलिया के पास हादसा, नहीं हो पाई शिनाख्त

ट्रेन की चपेट में आया युवक, पटरियों पर बिखरा शव:झुंझुनूं में पुलिस लाइन पुलिया के पास हादसा, नहीं हो पाई शिनाख्त

झुंझुनूं शहर में पुलिस लाइन पुलिया के पास लालगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पटरियों पर युवक के शव के टुकड़े बिखर गए। घटना सोमवार की शाम को हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि जयपुर से झुंझुनूं की ओर आ रही लालगढ़ एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से मोबाइल फोन, पर्स या कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को ट्रेन के जरिए रेलवे स्टेशन पहुंचाया, जहां से उसे राजकीय बीडीके हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के जरिए पहचान जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीरू सिंह सर्किल तक लगा लंबा जाम
हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान रेलवे ट्रैक और आसपास का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जयपुर रोड से लेकर पीरू सिंह सर्किल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे करीब एक घंटे तक शहर में भारी अव्यवस्था और जाम की स्थिति बनी रही। बाद में ट्रेन के रवाना होने और पुलिस द्वारा मोर्चा संभालने के बाद ही यातायात सुचारू हो सका। मामले की जांच में जुटी पुलिस
थानाधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी न मिलने के कारण युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। संभावित कारणों की जांच के साथ-साथ मृतक की पहचान की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *