पटना सचिवालय के पास घर में लगी भीषण आग:नौलखा मंदिर के पीछे इलाका धुआं-धुआं हुआ, लपटें देखकर दुकानदार निकले; फायर कर्मियों ने बुझाई आग

पटना सचिवालय के पास घर में लगी भीषण आग:नौलखा मंदिर के पीछे इलाका धुआं-धुआं हुआ, लपटें देखकर दुकानदार निकले; फायर कर्मियों ने बुझाई आग

पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र के दारोगा राय पथ में बुधवार सुबह एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई। आग नौलखा मंदिर के पीछे स्थित एक झोपड़ीनुमा घर में लगी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चाय दुकान पर बैठे लोगों ने देखा धुआं और लपटें घटना के समय झोपड़ीनुमा घर के पास स्थित चाय की दुकान पर कुछ लोग बैठे थे। घर से अचानक तेज लपटें निकलती देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आग लगने के दौरान घर में मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकल गए। समय रहते सभी के बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। चाय दुकान पर मौजूद बीजेपी नेता कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू ने बताया, ‘हम लोग चाय पी रहे थे। इतने में देखे कि आग की लपटें उठ रही है। इसके बाद हम लोगों ने शोर मचाया तो घर के लोग बाहर भागे।’ स्थानीय लोगों ने बाल्टी-बर्तन से बुझाने की कोशिश की आग तेजी से फैलती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग के सचिवालय कार्यालय को आपात नंबर पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। दमकल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लोग बाल्टी, बर्तन और अन्य साधनों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। हालांकि, लपटें काफी तेज होने के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। दमकल की टीमने मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। आसपास के लोगों में आग को लेकर दहशत का माहौल रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही आग से हुए नुकसान का आकलन हो सकेगा। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र के दारोगा राय पथ में बुधवार सुबह एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई। आग नौलखा मंदिर के पीछे स्थित एक झोपड़ीनुमा घर में लगी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चाय दुकान पर बैठे लोगों ने देखा धुआं और लपटें घटना के समय झोपड़ीनुमा घर के पास स्थित चाय की दुकान पर कुछ लोग बैठे थे। घर से अचानक तेज लपटें निकलती देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आग लगने के दौरान घर में मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकल गए। समय रहते सभी के बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। चाय दुकान पर मौजूद बीजेपी नेता कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू ने बताया, ‘हम लोग चाय पी रहे थे। इतने में देखे कि आग की लपटें उठ रही है। इसके बाद हम लोगों ने शोर मचाया तो घर के लोग बाहर भागे।’ स्थानीय लोगों ने बाल्टी-बर्तन से बुझाने की कोशिश की आग तेजी से फैलती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग के सचिवालय कार्यालय को आपात नंबर पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। दमकल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लोग बाल्टी, बर्तन और अन्य साधनों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। हालांकि, लपटें काफी तेज होने के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। दमकल की टीमने मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। आसपास के लोगों में आग को लेकर दहशत का माहौल रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही आग से हुए नुकसान का आकलन हो सकेगा। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *