समस्तीपुर में नाले की बिना साफ-सफाई किए निकाले 3.26 लाख:विकसित भारत जी राम जी योजना के कमिश्नर से की शिकायत, मुखिया बोले- आरोप गलत

समस्तीपुर में नाले की बिना साफ-सफाई किए निकाले 3.26 लाख:विकसित भारत जी राम जी योजना के कमिश्नर से की शिकायत, मुखिया बोले- आरोप गलत

समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर महेशपट्टी पंचायत में ‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना के तहत कच्चे नाले की उड़ाही में अनियमितता का आरोप लगा है। आरोप है कि नाले की उड़ाही कराए बिना ही योजना की 3.26 लाख रुपए की राशि निकाल ली गई है। मामले को लेकर एक स्थानीय ग्रामीण ने उप विकास आयुक्त से लेकर विकसित भारत जी राम जी योजना के आयुक्त तक शिकायत की है। हालांकि, पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि केशव कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों द्वारा कराई गई जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली है। अब जानिए, क्या है पूरा मामला समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड की लक्ष्मीपुर महेशपट्टी पंचायत में करीब 100 मीटर कच्चे नाले की उड़ाही की जानी थी। विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना इसका उद्देश्य था। बताया गया कि वार्ड संख्या एक में दिनेश राय के घर से जमुआरी नदी तक करीब 100 मीटर कच्चे नाले की उड़ाही का काम वित्तीय वर्ष 2026-27 में होना है। योजना की कुल लागत 8.87 लाख रुपए बताई गई है। शिकायतकर्ता पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्याम कुमार शर्मा का आरोप है कि योजना के कार्य में अनियमितता बरती गई और काम केवल कागजों पर दिखाया गया। उनका कहना है कि जमीनी स्तर पर नाले की उड़ाही नहीं कराई गई, जबकि योजना के नाम पर राशि की निकासी कर ली गई। आरोप है कि प्रदेश से बाहर रहने वाले व्यक्ति के नाम पर भी राशि का भुगतान किया गया है। शिकायत के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक करीब 3.26 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। ग्रामीण ने अधिकारियों से लेकर आयुक्त तक की शिकायत पंचायत के ग्रामीण श्याम कुमार शर्मा ने इस मामले को लेकर स्थानीय अधिकारियों से लेकर उप विकास आयुक्त और विकसित भारत जी राम जी योजना के आयुक्त तक शिकायत की है। उन्होंने योजना में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच तो की, लेकिन जांच के दौरान उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई। उनका कहना है कि जब उन्हें अधिकारियों के योजना स्थल पर पहुंचने की जानकारी मिली और वह वहां पहुंचे तो उन्हें वीडियो बनाने से रोका गया तथा धमकी भी दी गई। श्याम कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान जनप्रतिनिधियों के प्रभाव में मामले को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत के बाद उन्हें विभिन्न प्रकार से धमकियां मिल रही हैं। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बोले- चुनाव नजदीक होने से रची जा रही साजिश पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि केशव कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व पंचायत समिति सदस्य की ओर से श्याम कुमार नाम के व्यक्ति को आगे कर उनके खिलाफ गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना का कार्य मई महीने में ही पूरा करा दिया गया था और करीब चार महीने पहले नाले की उड़ाही कराई गई थी। इसके बाद बरसात हुई और आसपास फिर से घास व झाड़ियां उग आईं। इसी को आधार बनाकर अब योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया जा रहा है। केशव कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने योजना स्थल की जांच भी की थी और जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण पूर्व पंचायत समिति सदस्य अपने समर्थकों के साथ मिलकर राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। मुखिया प्रतिनिधि ने भी आरोपों को बताया निराधार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पूर्व मो. रिज्जू उर्फ भाईजान ने कहा कि पंचायत में अब तक किसी भी योजना में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बिचौलिए राजनीतिक साजिश के तहत पंचायत और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना को लेकर जिला से लेकर पटना तक के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया है और जांच में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग अवैध राशि की मांग कर रहे हैं और मांग पूरी नहीं होने पर गलत आरोप लगाकर पंचायत को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। डीडीसी बोले- जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी समस्तीपुर के उप विकास आयुक्त सूरज प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों की टीम भेजकर मामले की जांच कराई गई थी। जांच के दौरान योजना में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट विकसित भारत जी राम जी योजना के आयुक्त को भी भेज दी गई है। समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर महेशपट्टी पंचायत में ‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना के तहत कच्चे नाले की उड़ाही में अनियमितता का आरोप लगा है। आरोप है कि नाले की उड़ाही कराए बिना ही योजना की 3.26 लाख रुपए की राशि निकाल ली गई है। मामले को लेकर एक स्थानीय ग्रामीण ने उप विकास आयुक्त से लेकर विकसित भारत जी राम जी योजना के आयुक्त तक शिकायत की है। हालांकि, पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि केशव कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों द्वारा कराई गई जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली है। अब जानिए, क्या है पूरा मामला समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड की लक्ष्मीपुर महेशपट्टी पंचायत में करीब 100 मीटर कच्चे नाले की उड़ाही की जानी थी। विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना इसका उद्देश्य था। बताया गया कि वार्ड संख्या एक में दिनेश राय के घर से जमुआरी नदी तक करीब 100 मीटर कच्चे नाले की उड़ाही का काम वित्तीय वर्ष 2026-27 में होना है। योजना की कुल लागत 8.87 लाख रुपए बताई गई है। शिकायतकर्ता पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्याम कुमार शर्मा का आरोप है कि योजना के कार्य में अनियमितता बरती गई और काम केवल कागजों पर दिखाया गया। उनका कहना है कि जमीनी स्तर पर नाले की उड़ाही नहीं कराई गई, जबकि योजना के नाम पर राशि की निकासी कर ली गई। आरोप है कि प्रदेश से बाहर रहने वाले व्यक्ति के नाम पर भी राशि का भुगतान किया गया है। शिकायत के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक करीब 3.26 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। ग्रामीण ने अधिकारियों से लेकर आयुक्त तक की शिकायत पंचायत के ग्रामीण श्याम कुमार शर्मा ने इस मामले को लेकर स्थानीय अधिकारियों से लेकर उप विकास आयुक्त और विकसित भारत जी राम जी योजना के आयुक्त तक शिकायत की है। उन्होंने योजना में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच तो की, लेकिन जांच के दौरान उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई। उनका कहना है कि जब उन्हें अधिकारियों के योजना स्थल पर पहुंचने की जानकारी मिली और वह वहां पहुंचे तो उन्हें वीडियो बनाने से रोका गया तथा धमकी भी दी गई। श्याम कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान जनप्रतिनिधियों के प्रभाव में मामले को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत के बाद उन्हें विभिन्न प्रकार से धमकियां मिल रही हैं। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बोले- चुनाव नजदीक होने से रची जा रही साजिश पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि केशव कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व पंचायत समिति सदस्य की ओर से श्याम कुमार नाम के व्यक्ति को आगे कर उनके खिलाफ गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना का कार्य मई महीने में ही पूरा करा दिया गया था और करीब चार महीने पहले नाले की उड़ाही कराई गई थी। इसके बाद बरसात हुई और आसपास फिर से घास व झाड़ियां उग आईं। इसी को आधार बनाकर अब योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया जा रहा है। केशव कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने योजना स्थल की जांच भी की थी और जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण पूर्व पंचायत समिति सदस्य अपने समर्थकों के साथ मिलकर राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। मुखिया प्रतिनिधि ने भी आरोपों को बताया निराधार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पूर्व मो. रिज्जू उर्फ भाईजान ने कहा कि पंचायत में अब तक किसी भी योजना में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बिचौलिए राजनीतिक साजिश के तहत पंचायत और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना को लेकर जिला से लेकर पटना तक के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया है और जांच में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग अवैध राशि की मांग कर रहे हैं और मांग पूरी नहीं होने पर गलत आरोप लगाकर पंचायत को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। डीडीसी बोले- जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी समस्तीपुर के उप विकास आयुक्त सूरज प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों की टीम भेजकर मामले की जांच कराई गई थी। जांच के दौरान योजना में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट विकसित भारत जी राम जी योजना के आयुक्त को भी भेज दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *