गोहाना में पशु चोरी के आरोप में 2 गिरफ्तार:दो दिन के रिमांड पर; घर के पास से चुराकर ले गए थे

गोहाना में पशु चोरी के आरोप में 2 गिरफ्तार:दो दिन के रिमांड पर; घर के पास से चुराकर ले गए थे

सोनीपत के गोहाना में पशु चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे इलाके में हुई अन्य चोरियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। यह मामला गोहाना शहर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित वेद सिंह (निवासी सेक्टर-7, गोहाना) ने 28 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12:40 से 12:50 बजे के बीच उनके घर के पास बंधी कटिया (भैंस की बच्ची) को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। 2 आरोपी पकड़े, न्यू सब्जी मंडी के रहने वाले पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना शहर गोहाना की जांच टीम के मुख्य सिपाही विनोद और उनकी टीम ने जल्दी कार्रवाई करते हुए सूचना और जांच के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मांगिया (पुत्र अर्जुन) और शिवा (पुत्र प्रेम) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी न्यू सब्जी मंडी, गोहाना के रहने वाले हैं। 2 दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहरी पूछताछ करेगी, ताकि चोरी की गई कटिया बरामद हो सके और इलाके में हुई अन्य चोरियों के बारे में भी जानकारी मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *