Ind vs Afg 1st T20I Playing 11: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। अब फिर सबसे बड़ा सवाल भारतीय ओपनिंग जोड़ी को लेकर होगा। पिछले प्रदर्शन को देखते हुए वैभव सूर्यवंशी का बतौर सलामी बल्लेबाजी खेलना तय है, लेकिन सवाल उनके ओपनिंग पार्टनर को लेकर है।
Ind vs Afg 1st T20I Playing 11 prediction: भारतीय चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी दौरे पर गए 8 प्लेयर्स को बाहर कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह एशियन गेम्स की तैयारियों को माना जा रहा है। इसलिए हार्दिक पंड्या को छोड़कर अधिकतर नियमित टी20 खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो गई है। हालांकि इनमें से चार प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्हें बगैर फिटनेस क्लीयरेंस के टीम में शामिल किया गया है। अगर ये सभी पूरी तरह से फिट हो जाते हैं, तो अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी? आइये इस पर एक नजर डालते हैं।
वैभव सूर्यवंशी के साथ ओपनिंग कर सकते हैं संजू सैमसन
सबसे पहले बात करते हैं सलामी बल्लेबाजों की वैभव सूर्यवंशी ने पिछले दौरे पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में वह पहले ओपनर हो सकते हैं। लेकिन, अभिषेष शर्मा ने पिछले दौरों पर काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। ऐसे में अगर गौतम गंभीर लेफ्ट-राईट कॉम्बीनेशन को नजरअंदाज करते हैं, तो संजू सैमसन वैभव सूर्यवंशी के नए ओपनिंग पार्टनर हो सकते हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर ईशान किशन तो चौथे नंबर पर खुद कप्तान श्रेयस अय्यर उतर सकते हैं। जबकि उपकप्तान तिलक वर्मा पांचवें नंबर पर उतरेंगे।
दो स्पिन और दो पेस ऑलराउंडर से बल्लेबाजी को मिलेगी गहराई
वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल बतौर स्पिन ऑलराउंडर छठे और सातवें नंबर पर उतर सकते हैं। वहीं, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी बतौर पेस ऑलराउंडर 8वें और नौवें नंबर पर उतर सकते हैं, लेकिन इन्हें इससे पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। इससे न केवल भारतीय बल्लेबाजी को गहराई मिलेगी, बल्कि उसे छह गेंदबाजों के साथ उतरने का ऑप्शन भी मिलेगा। टीम मैनेजमेंट इनके साथ एक स्पेशलिस्ट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को आजमा सकता है, तो तेज गेंदबाज के तौर पर अपने सबसे अनुभवी पेसर जसप्रीत बुमराह के साथ उतर सकता है।
भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज 2026 शेड्यूल
| मैच | तारीख | समय (IST) | मैदान |
|---|---|---|---|
| पहला T20I | 13 सितंबर 2026 | शाम 7:00 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| दूसरा T20I | 15 सितंबर 2026 | शाम 7:00 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| तीसरा T20I | 17 सितंबर 2026 | शाम 7:00 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
संभावित बेंच- शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और अभिषेक शर्मा।
Sports – Patrika | CMS



My question on team India selectors & BCCI