औरंगाबाद में तेजस्वी बोले- महंगाई अब भोजाई हो गई:जन्माष्टमी महोत्सव पर बोले- बिहार पर लगातार कर्ज बढ़ रहा, एक बिहारी पर हजारों रुपए का कर्ज

औरंगाबाद में तेजस्वी बोले- महंगाई अब भोजाई हो गई:जन्माष्टमी महोत्सव पर बोले- बिहार पर लगातार कर्ज बढ़ रहा, एक बिहारी पर हजारों रुपए का कर्ज

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव औरंगाबाद के गोह प्रखंड के तुलसी बिगहा में मंगलवार को आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान बिहार की एनडीए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में ऐसा लग रहा है कि बिहार में कोई सरकार ही नहीं है। राज्य में कोई काम नहीं हो रहा है। पेपर लीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाओं को लेकर उन्होंने सरकार को घेरा। कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता। दिनदहाड़े हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए गए थे। रोजगार, पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई की व्यवस्था करने की बात कही गई थी, लेकिन सरकार बनने के बाद ऐसा कोई एक काम बता दें, जिसे सरकार ने पूरा किया हो। उन्होंने एंबुलेंस, आईसीयू, सीएनजी और टॉयलेट घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि घोटालों पर घोटाले हो रहे हैं, लेकिन किसी भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री से लेकर थाना तक, लोगों को काम कराने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने शराबबंदी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि शराब की होम डिलीवरी हो रही है। कहा कि सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है। ‘भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के साथ गोह की जनता का भी आशीर्वाद लेने आया हूं’ तेजस्वी यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म पाप का अंत करने, संसार में सुख-शांति स्थापित करने और मानव कल्याण के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के साथ गोह की जनता का भी आशीर्वाद लेने आया हूं। महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ गए हैं। आम लोगों की आमदनी नहीं बढ़ी, जबकि खर्च लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार पर भी लगातार कर्ज बढ़ रहा है और एक बिहारी पर हजारों रुपये का कर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी सरकार की जरूरत है, जो नौजवानों को रोजगार और नौकरी दे, आर्थिक न्याय करे तथा सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चले। किसान, मजदूर और गरीबों के हित में काम करे। तेजस्वी यादव ने अपनी सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि राजद के सत्ता में रहने के दौरान पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। खिलाड़ियों के लिए ‘मेडल लाओ और नौकरी पाओ’ जैसी योजना लागू की गई और देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने स्पोर्ट्स पॉलिसी लागू की और शिक्षकों की बहाली की। मीडिया पर भी निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज मीडिया का एक बड़ा हिस्सा सरकार के खिलाफ सवाल नहीं उठा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विज्ञापन के दबाव के कारण मीडिया चुप है और कहा कि आज देश और बिहार में ‘विज्ञापन लो, नहीं तो ईडी का छापा लो’ जैसी स्थिति बन गई है। तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की थी। अब बिहार की जनता की बारी है। सभी को मिल-जुलकर ऐसी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रशासन और सरकार चाहे जितनी रोकने की कोशिश करे, वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “जब लालू जी नहीं डरे, तो लालू जी का बेटा डरेगा?” उन्होंने अपने संबोधन के अंत में लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और महोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की। कार्यक्रम में 2 घंटे की देरी से पहुंचे थे तेजस्वी यादव, जुटे रहे समर्थक तेजस्वी यादव के निर्धारित कार्यक्रम के समय से करीब दो घंटे विलंब से पहुंचने के बावजूद लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। तेजस्वी यादव के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर जन्माष्टमी महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने की। महोत्सव में धार्मिक आयोजन के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दे भी प्रमुखता से छाए रहे। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, शराबबंदी, बेरोजगारी, पेपर लीक और राज्य की आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार से सवाल किए। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, जबकि युवाओं को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। धार्मिक आयोजन में राजनीतिक मुद्दे रहे हावी, कई नेता रहे मौजूद तुलसी बिगहा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक गतिविधियों की भी झलक देखने को मिली। बारिश के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ बनी रही। तेजस्वी यादव के पहुंचने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया। अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक कई मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने महंगाई, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, शराबबंदी, बेरोजगारी और पेपर लीक को लेकर सरकार से जवाब मांगा। साथ ही उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर काम करने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में टेकारी विधायक अजय कुशवाहा, सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री कांति सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र यादव, कोलेश्वर यादव, नंदलाल यादव, अजय आर्य सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महोत्सव को सफल बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय यादव, दीपक दिनकर, धर्मेंद्र यादव, नौलेश यादव, विकास कुमार, अरुण यादव, सुरेंद्र यादव सहित आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। लगातार बारिश के बीच भी लोगों का कार्यक्रम स्थल पर डटे रहना आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों की दिलचस्पी को दर्शाता रहा। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक आयोजन के साथ तेजस्वी यादव के राजनीतिक संबोधन ने महोत्सव को राजनीतिक रूप से भी चर्चा में ला दिया। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव औरंगाबाद के गोह प्रखंड के तुलसी बिगहा में मंगलवार को आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान बिहार की एनडीए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में ऐसा लग रहा है कि बिहार में कोई सरकार ही नहीं है। राज्य में कोई काम नहीं हो रहा है। पेपर लीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाओं को लेकर उन्होंने सरकार को घेरा। कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता। दिनदहाड़े हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए गए थे। रोजगार, पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई की व्यवस्था करने की बात कही गई थी, लेकिन सरकार बनने के बाद ऐसा कोई एक काम बता दें, जिसे सरकार ने पूरा किया हो। उन्होंने एंबुलेंस, आईसीयू, सीएनजी और टॉयलेट घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि घोटालों पर घोटाले हो रहे हैं, लेकिन किसी भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री से लेकर थाना तक, लोगों को काम कराने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने शराबबंदी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि शराब की होम डिलीवरी हो रही है। कहा कि सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है। ‘भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के साथ गोह की जनता का भी आशीर्वाद लेने आया हूं’ तेजस्वी यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म पाप का अंत करने, संसार में सुख-शांति स्थापित करने और मानव कल्याण के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के साथ गोह की जनता का भी आशीर्वाद लेने आया हूं। महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ गए हैं। आम लोगों की आमदनी नहीं बढ़ी, जबकि खर्च लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार पर भी लगातार कर्ज बढ़ रहा है और एक बिहारी पर हजारों रुपये का कर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी सरकार की जरूरत है, जो नौजवानों को रोजगार और नौकरी दे, आर्थिक न्याय करे तथा सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चले। किसान, मजदूर और गरीबों के हित में काम करे। तेजस्वी यादव ने अपनी सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि राजद के सत्ता में रहने के दौरान पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। खिलाड़ियों के लिए ‘मेडल लाओ और नौकरी पाओ’ जैसी योजना लागू की गई और देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने स्पोर्ट्स पॉलिसी लागू की और शिक्षकों की बहाली की। मीडिया पर भी निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज मीडिया का एक बड़ा हिस्सा सरकार के खिलाफ सवाल नहीं उठा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विज्ञापन के दबाव के कारण मीडिया चुप है और कहा कि आज देश और बिहार में ‘विज्ञापन लो, नहीं तो ईडी का छापा लो’ जैसी स्थिति बन गई है। तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की थी। अब बिहार की जनता की बारी है। सभी को मिल-जुलकर ऐसी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रशासन और सरकार चाहे जितनी रोकने की कोशिश करे, वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “जब लालू जी नहीं डरे, तो लालू जी का बेटा डरेगा?” उन्होंने अपने संबोधन के अंत में लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और महोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की। कार्यक्रम में 2 घंटे की देरी से पहुंचे थे तेजस्वी यादव, जुटे रहे समर्थक तेजस्वी यादव के निर्धारित कार्यक्रम के समय से करीब दो घंटे विलंब से पहुंचने के बावजूद लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। तेजस्वी यादव के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर जन्माष्टमी महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने की। महोत्सव में धार्मिक आयोजन के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दे भी प्रमुखता से छाए रहे। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, शराबबंदी, बेरोजगारी, पेपर लीक और राज्य की आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार से सवाल किए। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, जबकि युवाओं को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। धार्मिक आयोजन में राजनीतिक मुद्दे रहे हावी, कई नेता रहे मौजूद तुलसी बिगहा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक गतिविधियों की भी झलक देखने को मिली। बारिश के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ बनी रही। तेजस्वी यादव के पहुंचने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया। अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक कई मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने महंगाई, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, शराबबंदी, बेरोजगारी और पेपर लीक को लेकर सरकार से जवाब मांगा। साथ ही उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर काम करने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में टेकारी विधायक अजय कुशवाहा, सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री कांति सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र यादव, कोलेश्वर यादव, नंदलाल यादव, अजय आर्य सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महोत्सव को सफल बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय यादव, दीपक दिनकर, धर्मेंद्र यादव, नौलेश यादव, विकास कुमार, अरुण यादव, सुरेंद्र यादव सहित आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। लगातार बारिश के बीच भी लोगों का कार्यक्रम स्थल पर डटे रहना आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों की दिलचस्पी को दर्शाता रहा। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक आयोजन के साथ तेजस्वी यादव के राजनीतिक संबोधन ने महोत्सव को राजनीतिक रूप से भी चर्चा में ला दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *