बिना Heavy Necklace पाएँ परफेक्ट Festive Look, ट्राई करें ये Top 3 Drop Earrings

बिना Heavy Necklace पाएँ परफेक्ट Festive Look, ट्राई करें ये Top 3 Drop Earrings
अब महिलाओं को किसी भी फेस्टिवल या फिर शादी विवाह में अपने लुक परफेक्ट बनाने के लिए हैवी नेकलेस पहनने की कोई जरुरत नहीं है। आजकल लोग मिनिमल लुक को ट्राई कर रहे हैं, ऐसे में भारी ज्वेलरी पहनने बचें। सिंपल और सोबर लुक के लिए लाइट वेट ज्वेलरी अच्छी लगती है।
 वैसे आज के ट्रेंडी दौर में गले को पूरी तरह खाली रखकर सिर्फ कानों में लंबे और स्टाइलिश लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स पहनने का क्रेज बढ़ जाता है। यदि आप फेस्टिवल पर अपनी खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं, तो गले में भारी-भरकम हार पहनने की जगह पर कुछ ट्रेंडी इयररिंग्स पहन सकते हैंय़
कुंदन एंड स्टोन-स्टडेड डैंगलर इयररिंग्स
 यदि आप किसी भी खास मौके पर ट्रेडिशनल और हैवी लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए कुंदन ड्रॉप इयररिंग्स सबसे बेस्ट हो सकते हैं। इन्हें कानों में पहनेंगी, तब आपको इनके साथ नेकलेस पहनने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यह आपके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना बना देंगे।
 
कैसे करें स्टाइल- इस तरह के इयररिंग्स को आप पटियाला या सलवार सूट के साथ कैरी कर सकते हैं। लुक को खास बनाने के लिए माथे पर छोटी बिंदी लगा सकते हैं।
ऑक्सिडाइज्ड आर्च ड्रॉप इयररिंग्स
वैसे आजकल ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी का भी चलन ज्यादा देखने को मिल रहा है। यदि आपको भी ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है, तो आप ऑक्सिडाइज्ड आर्च ड्रॉप इयररिंग्स को पेयर कर सकते हैं। इन इयररिग्ंस में बनी बारीक नक्काशी और छोटी-छोटी घुंघरू की लटकनें आपके एथनिक लुक चार चांद लगा देंगी।
 ऐसे करें स्टाइल- इंडो-वेस्टर्न, कॉटन सूट्स और कुर्तियों के साथ ऐसे इयररिंग्स बेहद सुंदर नजर आएंगे। लुक को खास बनाने के लिए मिनिमल मेकअप करके भीड़ से अलग और खूबसूरत दिख सकती है।
मॉडर्न स्लीक चेन एंड बार ड्रॉप इयररिंग्स
अगर आपको एकदम मॉर्डन और ट्रेडिशनल लुक एक साथ पाना चाहते हैं, तो आपके लिए इस तरह के इयररिंग्स भी परफेक्ट हो सकते हैं। मॉडर्न स्लीक चेन एंड बार ड्रॉप इयररिंग्स के साथ आपको किसी भी तरह का नेकलेस पहनने की जरुरत महसूस नहीं होगी। ये इतने बड़े और खूबसूरत होते हैं कि कम ज्वेलरी में ही क्लासी लुक देते हैं।
कैसे करें स्टाइल- इस तरह के इयररिंग्स को आप लॉन्ग गाउंस, इंडो-वेस्टर्न या लहंगे के साथ भी शामिल कर सकती हैं। अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए बालों में जूड़ा लगा सकते है, तो आपका लुक काफी उभरकर आएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *