रेलवे ने बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ दौसा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की। जयपुर मंडल के अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए विशेष फोर्ट्रेस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 236 यात्री बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे रेलवे ने एक लाख 50 हजार 225 रुपए का राजस्व अर्जित किया। यह विशेष अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर भूपेश यादव एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगदीश कुमार के मार्गदर्शन में चलाया गया। इस दौरान मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक वोराराम के नेतृत्व में 23 टिकट चेकिंग स्टाफ एवं 11 आरपीएफ कर्मियों की टीम ने दौसा रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न ट्रेनों में व्यापक जांच की। 16 ट्रेनों की हुई सघन जांच फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान के तहत कुल 16 ट्रेनों की सघनता से जांच की गई। चेकिंग टीम ने बिना टिकट, अनियमित टिकट तथा नियमों के विपरीत यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की। रेलवे द्वारा चलाए जा रहे ऐसे सघन जांच अभियानों का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। लगातार हो रही कार्रवाई के चलते जयपुर मंडल के स्टेशनों की विंडो टिकट बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। टिकट लेकर करें यात्रा रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले उचित एवं वैध टिकट प्राप्त करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 34 सदस्यीय टीम ने चलाया अभियान

