जिलेवासियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी और लगातार जारी आंदोलन के बीच बक्सर पूर्वी रेलवे गुमटी को दोबारा खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार लगभग 3 महीने बाद रेलवे प्रशासन की ओर से गुमटी खोलने की दिशा में आदेश पारित किया गया है। गुमटी के समीप हटाया गया रबर पैड भी दोबारा लाया गया है। सोमवार को सुबह से हीं रेल कर्मी रेल फाटक पर यातायात बहाल के लिए जरूरी कार्यों को करते नजर आए। इससे शहरवासियों समेत आसपास के ग्रामीण इलाके के लोगों को अगले 3-4 दिनों में रेल फाटक खुलने की संभावना जताई गई है। बता दें कि नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज के चालू होने के बाद 30 मई को रेल प्रशासन ने पूर्वी रेलवे गुमटी को बंद कर दिया था। इसके बाद वाहनों की आवाजाही ओवरब्रिज से शुरू हुई। हालांकि, महज 4 दिन बाद 4 जून को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा निर्मित संपर्क पथ के हिस्से में खंभा संख्या 14 और 15 के समीप पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इटाढ़ी, धनसोई, समेत रोहतास के लोगों को राहत बता दें कि यदि इटाढ़ी रेलवे फाटक खुल जाता है तो जिले के दक्षिण इलाकों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इटाढ़ी, धनसोई, रोहतास जिले के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। इसके साथ हीं शहर के वैसे छात्र छात्रा जो बस या अन्य वाहन से इटाढ़ी रोड़ में पढ़ने आते हैं उन्हे भी काफी राहत मिलेगी। इसके साथ हीं जिला प्रशासन के अधिकारियों व पुलिसिंग के लिए भी रेल फाटक खुलने से राहत मिलेगी। रेल गुमटी बंद और पुल क्षतिग्रस्त रहने से शहर के बड़े हिस्से के लोगों को आवागमन के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। जिलेवासियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी और लगातार जारी आंदोलन के बीच बक्सर पूर्वी रेलवे गुमटी को दोबारा खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार लगभग 3 महीने बाद रेलवे प्रशासन की ओर से गुमटी खोलने की दिशा में आदेश पारित किया गया है। गुमटी के समीप हटाया गया रबर पैड भी दोबारा लाया गया है। सोमवार को सुबह से हीं रेल कर्मी रेल फाटक पर यातायात बहाल के लिए जरूरी कार्यों को करते नजर आए। इससे शहरवासियों समेत आसपास के ग्रामीण इलाके के लोगों को अगले 3-4 दिनों में रेल फाटक खुलने की संभावना जताई गई है। बता दें कि नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज के चालू होने के बाद 30 मई को रेल प्रशासन ने पूर्वी रेलवे गुमटी को बंद कर दिया था। इसके बाद वाहनों की आवाजाही ओवरब्रिज से शुरू हुई। हालांकि, महज 4 दिन बाद 4 जून को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा निर्मित संपर्क पथ के हिस्से में खंभा संख्या 14 और 15 के समीप पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इटाढ़ी, धनसोई, समेत रोहतास के लोगों को राहत बता दें कि यदि इटाढ़ी रेलवे फाटक खुल जाता है तो जिले के दक्षिण इलाकों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इटाढ़ी, धनसोई, रोहतास जिले के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। इसके साथ हीं शहर के वैसे छात्र छात्रा जो बस या अन्य वाहन से इटाढ़ी रोड़ में पढ़ने आते हैं उन्हे भी काफी राहत मिलेगी। इसके साथ हीं जिला प्रशासन के अधिकारियों व पुलिसिंग के लिए भी रेल फाटक खुलने से राहत मिलेगी। रेल गुमटी बंद और पुल क्षतिग्रस्त रहने से शहर के बड़े हिस्से के लोगों को आवागमन के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी।

