रक्षा विशेषज्ञ के सलाहकार के इंदौर स्थित घर में चोरी:जम्मू से लौटे तो टूटा मिला ताला, पत्नी रायपुर गई थी; सोने-चांदी के जेवर-नकदी ले गए चोर

रक्षा विशेषज्ञ के सलाहकार के इंदौर स्थित घर में चोरी:जम्मू से लौटे तो टूटा मिला ताला, पत्नी रायपुर गई थी; सोने-चांदी के जेवर-नकदी ले गए चोर

इंदौर के लसूड़िया इलाके में रक्षा विशेषज्ञ से जुड़े सलाहकार के घर चोरी की वारदात सामने आई है। सलाहकार हर्ष प्रसाद शिवहरे काम से जम्मू-कश्मीर गए थे, जबकि उनकी पत्नी आंचल रायपुर चली गई थीं। रविवार को घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा था और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी गायब थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वारदात निपानिया स्थित ओसियन पार्क की है। हर्ष 24 अगस्त को पत्नी के साथ जम्मू-कश्मीर गए थे। 26 अगस्त को पत्नी रायपुर चली गईं। रविवार को हर्ष घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो चोरी का पता चला। उन्होंने पत्नी को फोन कर जानकारी दी और दोस्त को बुलाने के बाद पुलिस को सूचना दी। हर्ष ने फिलहाल चोरी गए सामान की कीमत और पूरी सूची पुलिस को नहीं दी है। लसूड़िया पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। केटरिंग कारोबारी के घर भी चोरी इसी थाना क्षेत्र में केटरिंग कारोबारी मनोज भार्गव के घर भी चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की। मनोज के मुताबिक उनकी मां रक्षाबंधन के लिए खरगोन गई थीं। 29 अगस्त को वह काम से रालामंडल गए थे। अगले दिन रात घर लौटे तो ताला टूटा मिला और सामान बिखरा था। जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिली। पुलिस दोनों मामलों में CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *