फतेहगढ़ चूड़ियां में कांग्रेस पार्षद के चाचा को गोली मारी:बाइकसवार दो बदमाशों ने की वारदात, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर

फतेहगढ़ चूड़ियां में कांग्रेस पार्षद के चाचा को गोली मारी:बाइकसवार दो बदमाशों ने की वारदात, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर

पंजाब के गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कस्बे फतेहगढ़ चूड़ियां में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को घेरकर गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। घायल अमरजीत सिंह देव वार्ड नंबर पांच के पार्षद रणजीत सिंह देव के चाचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उनके ऊपर फायरिंग क्यों की गई। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरजीत सिंह देव अपने मोपेड पर स्टेशन रोड से अजनाला रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों (जिनमें से एक सिख और एक बिना पगड़ी के था) ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली सीधे अमरजीत सिंह के दाहिने कंधे (डोले) में जा लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय अस्पताल से अमृतसर रेफर वारदात के तुरंत बाद, परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। डीएसपी ललित कुमार और एसएचओ गुरिंदर सिंह ढिल्लों भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने हमलावरों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं से गहनता से जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ललित कुमार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नगर काउंसिल के प्रधान ने की कार्रवाई की मांग म्युनिसिपल काउंसिल के प्रेसिडेंट कुलविंदर सिंह लाली और घायल के भतीजे गुरप्रीत सिंह ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी पुरानी रंजिश या दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *