रायपुर में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला:पुरानी रंजिश पर आरोपी ने की वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला:पुरानी रंजिश पर आरोपी ने की वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र के जोरापारा में पुरानी रंजिश को लेकर मां-बेटे पर हथौड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 29 अगस्त की सुबह काली मंदिर के पीछे की बताई जा रही है। हमले में मां और बेटा दोनों घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता दितेश सोनवाने ने बताया कि वह काली मंदिर के पीछे मौजूद था। इसी दौरान आरोपी चिंटू साहू उर्फ धीरज वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने दितेश के चेहरे पर हथौड़ी से वार कर दिया। बेटे पर हमला होते देखकर उसकी 65 वर्षीय मां सुशीला सोनवाने बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने के बाद आरोपी वहां से चला गया। मौदाहपारा पुलिस ने दर्ज किया केस घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ईलाज के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर मौदहापारा पुलिस ने आरोपी चिंटू साहू उर्फ धीरज के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *