बस और 10 व्हीलर ट्रेलर के बीच दबा मिला शव:सुपौल में बस ड्राइवर की मौत, गाड़ी बैक के समय चपेट में आया

बस और 10 व्हीलर ट्रेलर के बीच दबा मिला शव:सुपौल में बस ड्राइवर की मौत, गाड़ी बैक के समय चपेट में आया

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित एनएच-27 किनारे एसआरएससी प्लांट में दर्दनाक हादसा हो गया। बस और 10 चक्का ट्रेलर के बीच दबने से बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भागलपुर निवासी बिनोद कुमार नोगक्षिया के रूप में हुई है। वह वीना बस रोडवेज का चालक बताया गया है। रात में ही घटनास्थल पहुंचे परिजन प्लांट कर्मियों के अनुसार रात करीब 9:20 बजे बस प्लांट परिसर में खड़ी की गई थी। ड्राइवर के लिए खाना आने के बाद जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो सुरक्षा गार्ड उसे देखने गया। वहां का दृश्य देखकर गार्ड डर गया और शोर मचाकर अन्य कर्मियों को बुलाया। कर्मियों ने देखा कि बिनोद कुमार बस और 10 चक्का ट्रेलर के बीच दबे हुए थे और उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद प्लांट कर्मियों ने मालिक और अधिकारियों को सूचना दी। प्लांट प्रबंधन ने राघोपुर थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों के बीच फंसे शव को बाहर निकलवाया। परिजनों को भी सूचना दी गई, जिसके बाद वे रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पेशाब करने के दौरान ट्रेलर बैक करने की आशंका गश्ती पुलिस पदाधिकारी दृष्टि पासवान ने बताया कि प्रथमदृष्टया जानकारी के अनुसार बस चालक बस के आगे पेशाब कर रहा था। इसी दौरान 10 चक्का ट्रेलर को पीछे किया जा रहा था। ट्रेलर की चपेट में आने से वह बस और ट्रेलर के बीच दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने सोमवार दोपहर बताया कि 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां बस और 10 चक्का ट्रेलर के बीच चालक का शव फंसा मिला। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। SRSC के मैकेनिकल इंचार्ज चंदन कुमार ने बताया कि बिनोद कुमार प्लांट में चलने वाली बस के चालक थे। रात में कर्मियों से सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस और मृतक के परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को वाहनों के बीच से बाहर निकाला। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित एनएच-27 किनारे एसआरएससी प्लांट में दर्दनाक हादसा हो गया। बस और 10 चक्का ट्रेलर के बीच दबने से बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भागलपुर निवासी बिनोद कुमार नोगक्षिया के रूप में हुई है। वह वीना बस रोडवेज का चालक बताया गया है। रात में ही घटनास्थल पहुंचे परिजन प्लांट कर्मियों के अनुसार रात करीब 9:20 बजे बस प्लांट परिसर में खड़ी की गई थी। ड्राइवर के लिए खाना आने के बाद जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो सुरक्षा गार्ड उसे देखने गया। वहां का दृश्य देखकर गार्ड डर गया और शोर मचाकर अन्य कर्मियों को बुलाया। कर्मियों ने देखा कि बिनोद कुमार बस और 10 चक्का ट्रेलर के बीच दबे हुए थे और उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद प्लांट कर्मियों ने मालिक और अधिकारियों को सूचना दी। प्लांट प्रबंधन ने राघोपुर थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों के बीच फंसे शव को बाहर निकलवाया। परिजनों को भी सूचना दी गई, जिसके बाद वे रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पेशाब करने के दौरान ट्रेलर बैक करने की आशंका गश्ती पुलिस पदाधिकारी दृष्टि पासवान ने बताया कि प्रथमदृष्टया जानकारी के अनुसार बस चालक बस के आगे पेशाब कर रहा था। इसी दौरान 10 चक्का ट्रेलर को पीछे किया जा रहा था। ट्रेलर की चपेट में आने से वह बस और ट्रेलर के बीच दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने सोमवार दोपहर बताया कि 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां बस और 10 चक्का ट्रेलर के बीच चालक का शव फंसा मिला। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। SRSC के मैकेनिकल इंचार्ज चंदन कुमार ने बताया कि बिनोद कुमार प्लांट में चलने वाली बस के चालक थे। रात में कर्मियों से सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस और मृतक के परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को वाहनों के बीच से बाहर निकाला। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *