बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र की राजावर पंचायत के सुजालकोरामा गांव में रविवार शाम एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सूखा नशा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री व सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। सेवानिवृत्त कनीय अभियंता किशोर चंद्र यादव ने बैठक का नेतृत्व किया, जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा ग्रामीणों ने बताया कि नशे के बढ़ते प्रचलन के कारण क्षेत्र में चोरी सहित अन्य असामाजिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इससे लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। नशे का असर परिवारों पर भी पड़ रहा है और नाबालिग बच्चे भी गलत रास्ते की ओर जा रहे हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में चोरी, नशाखोरी और नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में सामूहिक शपथ भी ली। कमेटी का गठन किया जाएगा अभियान के बाद यदि कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सामाजिक स्तर पर दंड देने के साथ प्रशासनिक कार्रवाई के लिए भी पहल की जाएगी। ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाने का निर्णय लिया और बताया कि अगली बैठक में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन पर निगरानी रखेगी। शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बेचने वालों को भी चेतावनी दी गई कि वे ऐसी गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा प्रशासन को सूचना देकर कार्रवाई कराई जाएगी। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र की राजावर पंचायत के सुजालकोरामा गांव में रविवार शाम एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सूखा नशा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री व सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। सेवानिवृत्त कनीय अभियंता किशोर चंद्र यादव ने बैठक का नेतृत्व किया, जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा ग्रामीणों ने बताया कि नशे के बढ़ते प्रचलन के कारण क्षेत्र में चोरी सहित अन्य असामाजिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इससे लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। नशे का असर परिवारों पर भी पड़ रहा है और नाबालिग बच्चे भी गलत रास्ते की ओर जा रहे हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में चोरी, नशाखोरी और नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में सामूहिक शपथ भी ली। कमेटी का गठन किया जाएगा अभियान के बाद यदि कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सामाजिक स्तर पर दंड देने के साथ प्रशासनिक कार्रवाई के लिए भी पहल की जाएगी। ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाने का निर्णय लिया और बताया कि अगली बैठक में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन पर निगरानी रखेगी। शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बेचने वालों को भी चेतावनी दी गई कि वे ऐसी गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा प्रशासन को सूचना देकर कार्रवाई कराई जाएगी।

