अमेठी में स्कूल से गायब मिले शिक्षक-कर्मचारी, हुए निलंबित:BSA ने किया था निरीक्षण, बच्चों को पढ़ाता मिला बाहरी व्यक्ति

अमेठी में स्कूल से गायब मिले शिक्षक-कर्मचारी, हुए निलंबित:BSA ने किया था निरीक्षण, बच्चों को पढ़ाता मिला बाहरी व्यक्ति

अमेठी जिले के संग्रामपुर ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में निरीक्षण के दौरान शिक्षक और कर्मचारी स्कूल से अनुपस्थित मिले। इस दौरान स्कूल में बच्चों को एक बाहरी व्यक्ति पढ़ा रहा था। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संजय तिवारी ने कार्रवाई करते हुए सहायक अध्यापक अजय प्रकाश यादव और संतोष कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। BSA ने शनिवार, 24 अक्टूबर को स्कूल का निरीक्षण किया था। इसके बाद देर शाम दोनों शिक्षकों के निलंबन की कार्रवाई की गई। विभागीय आदेश के मुताबिक, अजय प्रकाश यादव इससे पहले भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले थे। इस पर उन्हें नोटिस जारी करने के साथ चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। संतोष कुमार सिंह के खिलाफ भी इसी मामले में कार्रवाई की गई है। निलंबन की अवधि के दौरान दोनों अध्यापकों को कंपोजिट विद्यालय मनीरामपुर से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी भेटुआ संतोष यादव करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *