उन्नाव की महिला को लखनऊ में मारकर फेंका:चेहरे पर चोट, गला दबाया गया; बैग में कागज पर 4 युवकों के नाम लिखे मिले

उन्नाव की महिला को लखनऊ में मारकर फेंका:चेहरे पर चोट, गला दबाया गया; बैग में कागज पर 4 युवकों के नाम लिखे मिले

लखनऊ में उन्नाव की 25 साल की महिला का शव मिला है। किसान पथ के नीचे उसे मारकर फेंक दिया गया। चेहरे पर चोट और गले को दबाने के निशान दिखे हैं। उसके पास एक बैग भी मिला, जिसके अंदर आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक कागज मिला। कागज पर 4 युवकों के नाम लिखे हैं। पुलिस ने माना है कि शव की स्थिति देखकर यह हत्या है। मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी। वारदात शनिवार शाम को दुबग्गा के सैदपुर गांव में किसान पथ के अंडरपास के पास की गई। पुलिस को शव दिखने की सूचना रात करीब 9:30 बजे मिली। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों की सूचना दी। महिला की पहचान उन्नाव के काजियाना सफीपुर के रहने वाले कमरुद्दीन की बेटी आशिया के रूप में की गई। देखिए 3 तस्वीरें… कागज पर 4 नाम के अलावा 4 नंबर भी लिखे पुलिस को लड़की के शव के पास मिले बैग में रखे कागज पर 4 युवकों के नाम भी लिखे मिले। इसके अलावा एक 4 अंक का नंबर लिखा है। पुलिस ने चारों नामों को अभी उजागर नहीं किया है। यह आशंका है कि 4 नंबर किसी गाड़ी के नंबर हो सकते हैं। हालांकि उसके पहले के राज्य और जिला संबंधी कोई नंबर या शॉर्टकोड नहीं लिखा है। झाड़ियों में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों का भीड़ लग गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेकर जांच के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महिला ने 2 शादियां की थीं, 5 साल पहले लव-मैरिज एसीपी शकील अहमद के ने बताया कि महिला बुर्का पहने हुए थी और पास में एक बैग पड़ा हुआ था। जांच-पड़ताल में बैग से एक आधार और पैन कार्ड मिला। उसी से महिला की पहचान हुई। महिला के परिजनों के मुताबिक, आशिया ने दो शादियां की थीं। पांच साल पहले आशिया ने प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद वह दिल्ली में रह रही थी। उस शादी से एक चार साल की बेटी है। तीन साल पहले परिजनों ने उन्नाव के नवाबगंज रूपहु गोड़वा थाना माखी क्षेत्र में शादी कर दी थी। शव पांच से छह घंटे पुराना लग रहा है। महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे। शव को किसान पथ की सर्विस लेन के किनारे अंधेरे में फेंका गया है। महिला का शव संदिग्ध हालात में मिलने से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ———————- ये खबर भी पढ़िए- मॉडल श्रद्धा ने जेल में शुगर फ्री ब्लैक कॉफी मांगी:बैरक में दोनों बहनें बेचैन, इधर-उधर घूमती रहीं; सोशल मीडिया अकाउंट अब भी एक्टिव लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर जेल में हैं। दूसरे दिन जेल में दोनों बहनें बेचैन नजर आईं। दोनों आपस में काफी देर तक बातचीत करती रहीं, लेकिन किसी दूसरे कैदी से बात नहीं की। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा ने जेल में शुगर फ्री ब्लैक कॉफी की डिमांड की। उसने लगातार सफर और थकान का हवाला देते हुए चाय की जगह कॉफी पीने की फरमाइश की। हालांकि, जेल प्रशासन ने साफ कह दिया- जेल मेन्युअल के मुताबिक ही चीजें मिलेंगी। (पूरी खबर पढ़िए)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *