नारनौल में कांटेदार चूहे के नाम पर 1.15 लाख ठगे:8 लाख में बेचने का झांसा देकर आरोपी फरार, केस दर्ज

नारनौल में कांटेदार चूहे के नाम पर 1.15 लाख ठगे:8 लाख में बेचने का झांसा देकर आरोपी फरार, केस दर्ज

हरियाणा के नारनौल में कांटेदार चूहे (झावा) की खरीद-फरोख्त में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक दुकानदार से 1 लाख 15 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले चार लाख में चूहा खरीदकर आठ लाख रुपये में बेचने का झांसा दिया और नकदी लेने के बाद फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में ताजीपुर निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसकी नांगल चौधरी रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने दुकान है। बीती 27 अगस्त को उसकी दुकान पर बाइक पर एक महिला और एक व्यक्ति आए। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए परिचय दिया। व्यक्ति ने अपना नाम गोपाल निवासी निमड़ी का बास, जिला अलवर (राजस्थान) बताया। 2 लाख लगाने पर 8 लाख मिलने का दिया लालच शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कांटेदार चूहा खरीदने के लिए दो लाख रुपये लगाने और उसे आगे आठ लाख रुपये में बेचकर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। उस समय पीड़ित के पास पूरी रकम नहीं थी, इसलिए आरोपियों ने अगले दिन पैसे का इंतजाम करने को कहा। एक लाख 15 हजार दिया अगले दिन आरोपी फिर दुकान पर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि वह केवल 1 लाख 15 हजार रुपये का ही इंतजाम कर पाया था। आरोपियों ने बाकी रकम खुद लगाने की बात कही और कुछ देर बाद दो अन्य बाइक पर अपने साथियों को भी बुला लिया। रुपये लेकर फरार आरोपियों ने पीड़ित से 1.15 लाख रुपये ले लिए और कहा कि वे कांटेदार चूहा दूसरी पार्टी को बेचकर थोड़ी देर में रकम लेकर वापस आ जाएंगे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वे नहीं लौटे। पीड़ित ने आरोपियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। आसपास तलाश करने पर भी उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने दर्ज किया मामला खुद के साथ ठगी होने का एहसास होने पर पीड़ित ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और ठगी गई राशि की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *