सड़क हादसे में घायल 20 वर्षीय युवक की मौत:रेहल के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घर लौटते समय हादसा

सड़क हादसे में घायल 20 वर्षीय युवक की मौत:रेहल के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घर लौटते समय हादसा

अधौरा थाना क्षेत्र के रेहल गांव के समीप शनिवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी भरत सिंह के 20 वर्षीय पुत्र विजय सिंह के रूप में हुई है। मृतक के चाचा परशुराम सिंह ने बताया कि विजय सिंह अपनी मोटरसाइकिल से रोहतासगढ़ किला घूमने गया था। शनिवार को वहां से घर लौटते समय रेहल के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में विजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अभिलाष चंद्रा ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि मृतक विजय छह बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है। अधौरा थाना क्षेत्र के रेहल गांव के समीप शनिवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी भरत सिंह के 20 वर्षीय पुत्र विजय सिंह के रूप में हुई है। मृतक के चाचा परशुराम सिंह ने बताया कि विजय सिंह अपनी मोटरसाइकिल से रोहतासगढ़ किला घूमने गया था। शनिवार को वहां से घर लौटते समय रेहल के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में विजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अभिलाष चंद्रा ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि मृतक विजय छह बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *