मुजफ्फरपुर में पार्सल वैन में लगी आग:ग्राहकों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका

मुजफ्फरपुर में पार्सल वैन में लगी आग:ग्राहकों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र फ्लिपकार्ट कूरियर सर्विस की एक पिकअप वैन में आग लग गई। वैन का आधा हिस्सा और उसमें लदे लाखों रुपए के पार्सल जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन पार्सल लेकर नरसंडा चौक के पास अपने पहुंची थी। ड्राइवर के गाड़ी से नीचे उतरने के कुछ देर बाद वैन के पिछले हिस्से से आग की तेज लपटें और काला धुआं उठने लगा। इस दृश्य को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से पाया काबू प्रत्यक्षदर्शी, राकेश साह और संजय ने बताया कि वैन में सैकड़ों कूरियर पार्सल लदे हुए थे। आग के विकराल रूप लेने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। अग्निशमन विभाग की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने स्थानीय युवाओं की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक पिकअप वैन का आधा हिस्सा और उसमें रखे अधिकांश पार्सल जलकर राख हो चुके थे। ‘कंपनी को काफी नुकसान हुआ है’ फ्लिपकार्ट के एक कर्मचारी वीरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वैन में ग्राहकों के कई कीमती सामान थे, जिनके नष्ट होने से कंपनी और ग्राहकों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस पूरे मामले पर डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र फ्लिपकार्ट कूरियर सर्विस की एक पिकअप वैन में आग लग गई। वैन का आधा हिस्सा और उसमें लदे लाखों रुपए के पार्सल जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन पार्सल लेकर नरसंडा चौक के पास अपने पहुंची थी। ड्राइवर के गाड़ी से नीचे उतरने के कुछ देर बाद वैन के पिछले हिस्से से आग की तेज लपटें और काला धुआं उठने लगा। इस दृश्य को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से पाया काबू प्रत्यक्षदर्शी, राकेश साह और संजय ने बताया कि वैन में सैकड़ों कूरियर पार्सल लदे हुए थे। आग के विकराल रूप लेने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। अग्निशमन विभाग की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने स्थानीय युवाओं की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक पिकअप वैन का आधा हिस्सा और उसमें रखे अधिकांश पार्सल जलकर राख हो चुके थे। ‘कंपनी को काफी नुकसान हुआ है’ फ्लिपकार्ट के एक कर्मचारी वीरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वैन में ग्राहकों के कई कीमती सामान थे, जिनके नष्ट होने से कंपनी और ग्राहकों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस पूरे मामले पर डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *